1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये पांच काम, फिर देखें कमाल

पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये पांच काम, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2020 11:13 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 11:15 pm IST

आप चाहे तो नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ब्यूटी प्रोडक्ट या सैलून जाने के बाद भी ठीक नहीं हो रही है। जो आप ये उपाय अपना सकते हैं।

पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये 5 काम, फिर देखें कमाल- India TV Hindi
पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये 5 काम, फिर देखें कमाल Image Source : INSTAGRAM/KLASSYMISSYBD

हर किसी की स्किन को किसी भी उम्र या मौसम में अच्छी दिखने के लिए नियमित देखभाल की आवश्यकता होती है। लेकिन आज के समय में लोग घरेलू उपाय अपनाने के बजाय सैलून की ओर रूख करते है या फिर महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में केमिकल्स पाया जाता है जो समय के साथ ही आपकी स्किन को और खराब कर देता है। ऐसे में आप चाहे तो नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ब्यूटी प्रोडक्ट या सैलून जाने के बाद भी ठीक नहीं हो रही है।  जो आप ये उपाय अपना सकते हैं। 

बेदाग निखरा हुआ चेहरा पाने के लिए घर पर अपनाएं ये स्टेप

क्लींजर

सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके लिए डबल क्लींजिंग मैथेड अप्लाई करें। चेहरे से अतिरिक्त मेकअप, पसीने और संचित गंदगी को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का उपयोग करें। फिर कोई हाइड्रेटिंग फेसवॉश का उपयोग करें।

ऑयली हो या ड्राई स्किन बस करें इन नैचुरल मॉइश्चराइजर का सही तरीके से इस्तेमाल, पाएं बेदाग निखरा चेहरा

भाप

चेहरे को गहरा साफ करने के लिए सप्ताह में 2 दिन भाप लें।  इससे पोर्स को साफ करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स को भी साफ करता है। इसके लिए आप एक कटोरे में गर्म पानी से चेहरे को भाप दे सकते हैं। 10 मिनट तक स्टीम करें। फिर तौलिया से साफ करें। फिर आइस क्यूब से चेहरे पर मसाज करें।

स्क्रब

हफ्ते में कम से कम 2 बार अपने चेहरे को स्क्रब करें। स्क्रबिंग के लिए आधा कप दूध और 2 बड़े चम्मच ओटमील को मिलाएं और इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे धो लें। आपको बता दें कि दूध में लैक्टिक एसिड नैचुरल रूप से चेहरे को एक्सफोलिएट करता है और साथ ही मॉइस्चराइज करता है। इसके अलावा कोलेजन को बढ़ाता है और एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में काम करता है।  वहीं ओटमील में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो  चेहरे को चिकना और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

सोने से पहले जरूर करें ये चार काम, चेहरा हमेशा रहेगा खिला खिला

फेस मास्क

2 चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी और इतनी ही मात्रा में दूध को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब साफ चेहरे पर अप्लाई करें। इसके बाद इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।  फिर साफ पानी से धो लें। यह फेस मास्क सन टैन को हटाने के साथ-साथ  स्किन को चमकाने में मदद करेगा। इसे आप एक दिन छोड़कर लगा सकते हैं। 

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए लगाएं प्याज का रस, जानिए लगाने का सही तरीका

मॉइस्चराइज़र

अगर चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना है जो मॉइस्चराइजर का जरूर यूज करें। सोने से पहले अपनी स्किन के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना  न भूले।

पके हुए केले का फेस पर यूं करें इस्तेमाल , तुरंत पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल