1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर का एक दम डिफरेंट लुक आया सामने, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

सोनम कपूर का एक दम डिफरेंट लुक आया सामने, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Jan 15, 2019 06:59 pm IST

Sonam Kapoor Look: अपने स्टाइल से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सोनम कपूर एक बार फिर बिल्कुल डिफरेंट लुक में नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।  देखें तस्वीरें।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTRAGRAM/SONAM KAPOOR

Sonam Kapoor Look: बॉलीवुड फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) का नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जमकर ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अपने स्टाइल से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सोनम कपूर एक बार फिर बिल्कुल डिफरेंट लुक में नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

सोनम कपूर की इन तस्वीरों में वह ब्लैक लुक में नजर आ रही है। उन्होंने अपने फेवरेट ब्रांड में से एक Ralph & Russo कलेक्शन ने ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और सिल्वर चोकर के साथ छोटी-छोटी ईयररिंग्स में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। (सोनम कपूर एयरपोर्ट पर दिखीं एक बार फिर इंडियन ब्रांड के आउटफिट्स में, कीमत इतनी की आप भी खरीद सकते है तुरंत )

सोनम IWC Schaffhausen के इवनिंग डिनर के लिए इस लुक में नजर आईं। उन्हें स्टाइल उनकी बहन रिया कपूर ने दी है।

सोनम अपने लुक के कारण कई बार ट्रोल हो जाती है लेकिन इस लुक में फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे है। हर कोई पॉजिटिव कमेंट देता हुआ नजर आ रहा है। (Priyanka Chopra जैसी स्टाइलिश ड्रेस के लिए खर्च करने होंगे 58 हजार रुपए, वहीं उनके सैंडल की कीमत इससे ज्यादा )

आपको बता दें कि सोनम फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) में अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जूही चावला (Juhi Chwala) जैसे दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल