1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात को सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे करे ये 2 चीज, कुछ ही दिनों में रिजल्ट देख हो जाएंगे हैरान

रात को सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे करे ये 2 चीज, कुछ ही दिनों में रिजल्ट देख हो जाएंगे हैरान

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 15, 2018 06:05 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 06:05 pm IST

हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए है। जो कि एक नेचुरल सॉल्यूशन है। बस आपको रात को बेड में जाने से पहले इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करना है। कुछ ही दिनों में आप रिजल्ट देख हैरान रह जाएंगे। आप देखेंगे कि आपकी चेहरे का रंगत बदल गई है। जानिए कैसे...

spray in face- India TV Hindi
spray in face

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि उसे बेदाग चेहरा मिले। जिसका मतबल होता है कि एक भी एक्ने या पिंपल्स नहीं। लेकिन आज के समय में संभव नहीं हो पाता है। जिसके कारण कई स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए है। जो कि एक नेचुरल सॉल्यूशन है। बस आपको रात को बेड में जाने से पहले इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करना है। कुछ ही दिनों में आप रिजल्ट देख हैरान रह जाएंगे। आप देखेंगे कि आपकी चेहरे का रंगत बदल गई है। जानिए कैसे...

नारियल पानी आपके चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही यह मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। वहीं गुलाब जल आपकी ऑयली स्किन को ठीक करता है। इसके साथ ही ये स्किन को टाइट और पीएच को बैलेंस करता है और स्किन पोर्स को सही करता है।

नारियल पानी और गुलाब जल का कॉम्बिनेशन हर तरह की स्किन के लिए ठीक है। जो कि आपके चेहरे के लिए सबसे अच्छा है।

इस स्प्रे को बनाने के लिए चाहिए

नारियल तेल
गुलाब जल

ऐसे करें तैयार और यूज
सबसे पहले एक साफ बाउल में नारियल का पानी लें और उसी मात्रा में गुलाबजल मिला लें। मिलने के बाद आपका फेशियल स्प्रे बनकर तैयार है। इसे आप स्प्रे बोलत में भरकर रख लें। इसे आप फ्रीज में रखकर एक माह के लिए स्टोर कर सकती है। सोने से पहले इसको अपने चेहरे पर स्प्रे करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल