1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 15 मिनट में पिंपल से निजात दिलाएंगी 1गोली!

सिर्फ 15 मिनट में पिंपल से निजात दिलाएंगी 1गोली!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 08:43 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 08:43 pm IST

चेहरे पर पिपंल होना आपकी पूरी खूबसूरती छीन लेता है। इसके बचने के लिए आप तरह-तरह के उपाय अपनाते है। जिससे कि आपको तुरंत इससे निजात मिलें। अगर इसे हम दबाते है तो यह और बढ़ जाता है। ऐसे में आप एक गोली इस्तेमाल कर रातों रात इस समस्या से निजात पा सकते है।

pimple- India TV Hindi
pimple

नई दिल्ली: चेहरे पर पिपंल होना आपकी पूरी खूबसूरती छीन लेता है। इसके बचने के लिए आप तरह-तरह के उपाय अपनाते है। जिससे कि आपको तुरंत इससे निजात मिलें। अगर इसे हम दबाते है तो यह और बढ़ जाता है। ऐसे में आप एक गोली इस्तेमाल कर रातों रात इस समस्या से निजात पा सकते है।

जी हां पिपंल को कम करने के लिए एस्प्रिन का इस्‍तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जो आपके पिंपल्‍स के रेडनेस और साइज को कुछ ही मिनट में कम कर सकता है। लेकिन इसे बहुत ही सावधानी के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।

asprine
asprine

ऐसे करें एस्प्रिन का यूज

सबसे पहले 2-3 एस्प्रिन लेकर पीस लें। इससे ज्यादा न लें नहीं तो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके बाद इसमें दो हिस्सा पानी का डालें। इसका खुरदुरा पेस्ट बना लें।

इसके बाद इस पेस्ट को सीधें पिपंल में लगाएं। अगर अच्छा परिणाम चाहते है तो इस पेस्ट को क्यू शेप पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें। फिर साफ पानी से धो लें।

इस बात का ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल ज्‍यादा देर तक करने से स्किन को नुकसान पहुंचाने के साथ ही खून को पतला कर देता है। इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए। समय का ध्‍यान देना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल