1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेंहदी की इस डिजाइन ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, अभी तक 1 करोड़ 2 लाख लोगों ने देखा

मेंहदी की इस डिजाइन ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, अभी तक 1 करोड़ 2 लाख लोगों ने देखा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 09, 2017 03:14 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 04:04 pm IST

पार्टी हो या फंक्शन मेहंदी के बिना सब अधूरा सा लगता है। जी हां मेहंदी का ट्रेंड एक मात्र ऐसा है जो पूरे साल चलता है।

mehndi
mehndi

जैसा कि नाम से साफ हो रहा है, इस स्टाइल में मेहंदी कुछ इस तरह से लगाई जाती है कि एक खास शेप की खाली जगह यानी ब्लैंक स्पेस डिजाइन में निकल के आता है। यह ब्लैंक स्पेस मेहंदी को जहां एक यूनीक लुक देता है। वहीं, इससे मेहंदी लगाने में भी कम वक्त लगता है और मेहंदी सूख भी जल्दी जाती है। आजकल गर्ल्स इस स्टाइल को बहुत पसंद कर रही हैं।

मेहंदी का ये ट्रेंड उन लेडीज के लिए परफेक्ट है, जिन्हें ज्यादा हेवी और घनी मेहंदी के डिजाइन अच्छे नहीं लगते हैं। जूलरी या मिनिमल वाले मेहंदी के डिजाइन में शोखबंद, कड़ा, अंगूठी, ब्रेसलेट, बाजूबंद, पायल जैसे जेवर के शेप में ही मेहंदी का डिजाइन बनाया जाता है। साथ ही इसके डिजाइन काफी हल्के और खुले-खुले होते हैं। इसमें जूलरी को शेप देने के अलावा और कोई भी डिजाइनिंग नहीं की जाती है।

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल