1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कराया 'मन्नत' में फोटोशूट, देखें घर के अंदर की खूबसूरत फोटो

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कराया 'मन्नत' में फोटोशूट, देखें घर के अंदर की खूबसूरत फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2019 09:25 am IST,  Updated : Aug 06, 2019 10:11 am IST

गौरी ने अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर शेयर करके कहा कि मेरे लिए यह फोटोशूट काफी स्पेशल है। देखें फोटोशूट।

gauri khan- India TV Hindi
gauri khan Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपने इंडस्ट्री में बेहतरीन इंटीनियर डिजाइन्स बनाने के लिए जानी जाती हैं। वह एक नॉर्मल जगह को अपने उम्दा डिजाइन्स से इस तरह डिजाइन करती हैं कि हर कोई बस देखता रह जाए। बॉलीवुड में इतना ज्यादा नाम होने के बावजूद वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इतना ही नहीं वो अधिकतर कैजुअल लुक्स में ही स्पॉट होती है। लेकिन उनके लेटेस्ट फोटोशूट ने हर फैन का सपना पूरा कर दिया कि वह उनके बंगले 'मन्नत' को देख सके।  जी हां, गौरी ने मन्नत के अंदर लेटेस्ट फोटोशूट कराया है और उसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

गौरी ने अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर शेयर करके कहा कि मेरे लिए यह फोटोशूट काफी स्पेशल है इसके बाद उनके पति शाहरुख खान ने भी गौरी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'खूबसूरत घर को खूबसूरत घर निर्माताओं ने बनाया'

रॉयल ब्राइडल के अवतार में नजर आईं Nach Baliye 9 फेम एक्ट्रेस अनीता हंसनानी, देखें Gorgeous तस्वीरें

शाहरुख खान और गौरी खान अपने बच्चों के साथ कई सालों से मन्नत में रह रहे हैं और फैंस के लिए एक सबसे बड़ा टॉपिक है कि आखिर मन्नत अंदर से कितना खूबसूरत होगा। गौरी खान ने इस घर को खुद डिजाइन किया है। उन्होंने अपने बच्चों और पति के टेस्ट के अनुसार ही इस घर को टच दिया है। देखें उनका लेटेस्ट फोटोशूट।

KBC 11 में अमिताभ बच्चन पहनेंगे अनोखे स्टाइल का सूट, स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल ने किया खुलासा

gauri khan
gauri khan

बंगले के इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है। वे बताती हैं कि इसके लिए उन्हें चार साल से भी अधिक का समय लगा। वे ट्रैवलिंग करतीं, एक-एक चीज खुद अपनी पसंद से खरीदतीं और घर के हर कोने को पूरी शिद्दत से सजातीं, ताकि सब परफेक्ट लगे।

इसके बाद गौरी ने इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम शुरू किया। लिविंग स्पेस में जितनी स्टाइलिंग है, प्राइवेट स्पेस उतने ही सिंपल रखे गए हैं। गौरी ने यहां प्रैक्टिकल फर्नीचर रखे हैं। पास ही बुक्स रखी हैं और बोर्ड गेम खेलने का एरिया भी। यहीं पर फैमिली की तस्वीरें भी सजाई हैं। 

mannat inside pic
mannat inside pic

mannat inside pic
mannat inside pic

mannat inside pic
mannat inside pic

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल