1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा ने इसलिए शादी में पहना था सिंपल सा रेड लहंगा, यह है वजह

प्रियंका चोपड़ा ने इसलिए शादी में पहना था सिंपल सा रेड लहंगा, यह है वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2018 11:59 am IST,  Updated : Dec 10, 2018 12:35 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चर्चे देश से लेकर विदेश तक अभी भी हर तरफ है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चर्चे देश से लेकर विदेश तक अभी भी हर तरफ है। लेकिन एक चीज जिस पर शायद कुछ ही लोगों का ध्यान गया होगा वह है प्रियंका चोपड़ा का लाल लहंगा। प्रियंका के लाल लहंगा की बात करें तो यह देखने में बिल्कुल सिंपल था लेकिन इस पर हाथ से जो काम किये गए थे वह काफी खूबसूरत लग रहे थे। 

आज आपको बताते हैं प्रियंका के लाल लहंगे के पीछे की कहानी

प्रियंका ने लाल लहंगा ही क्यों चुना गोल्डन, ऑफ व्हाइट क्यों नहीं?
प्रियंका के स्टाइलिश अमित पटेल के मुताबिक प्रियंका शुरु से चाहती थीं कि वह शादी में लाल रंग का लहंगा पहने। वह अपने हिंदू रीति-रिवाज में हुए शादी में लाल रंग चाहती थीं। लाल के अलावा वह गोल्डन या दूसरे रंग का मिक्सचर नहीं। प्रियंका हमेशा से अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा चाहती थी।

इस लहंगे के पीछे के डिजाइनर
प्रियंका के लाल लहंगे को फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इस पर जितने भी धागे के काम किये हुए थे वह हाथ से बनाए गए थे। लहंगे की डिजाइन की बात करें तो सिल्क फ्लोस, सीएम रेड क्रिस्टल और धागे के जितने भी काम किये गए थे वह हाथ से किये गए थे। इस लहंगा को बनाने में 110 कारीगर के साथ-साथ 3720 घंटे लगे थे। इतनी कड़ी मेहनत के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये रेड लहंगा तैयार हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा के गहने
प्रियंका चोपड़ा की गहने की बात करें तो वह काफी अलग किस्म की थी। प्रियंका चोपड़ा ने मुगल ज्वेलरी पहनी थी जो डायमंड, पन्ने, जापानी मोती के बने थे। यह सभी पत्थर 22 कैरेट सोने पर जड़े गए थे।

प्रियंका का पति होना अपने आप में एक खास बात है
प्रियंका के पति निक जोनस इन्हें किसी विशेष पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर इनके दुल्हे वाले लुक की बात करें तो निक ने सिल्क की शेरवानी और हाथों में चिकन का काम किया हुआ दुपट्टा लिया था और साथ ही चंदेरी सिल्क का साफा बांधा था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। साथ ही निक ने सब्यसाची के डिजाइन किये हुए ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहने थे जो काफी हेवी और डायमंड से जड़े हुए ते जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल