1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Engagement Party: इस फेमस डिजाइनर ने किया था आकाश-श्लोका की इंगेजमेंट पार्टी का ड्रेस डिजाइन, जानिए इसकी खासियत

Engagement Party: इस फेमस डिजाइनर ने किया था आकाश-श्लोका की इंगेजमेंट पार्टी का ड्रेस डिजाइन, जानिए इसकी खासियत

 Written By: Swati Singh
 Published : Jul 02, 2018 12:42 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 12:49 pm IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही है। शादी की तारीख अभी आई नहीं है लेकिन उससे पहले कई पार्टियां हो चुकी है। आपको बता दें कि प्री-इंगेजमेंट पार्टी के बाद इंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड कई सेलेब्स, राजनीतिक, और भी दूसरे क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे।

आकाश-श्लोका की...- India TV Hindi
आकाश-श्लोका की इंगेजमेंट पार्टी 

नई दिल्ली: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही है। शादी की तारीख अभी आई नहीं है लेकिन उससे पहले कई पार्टियां हो चुकी है। आपको बता दें कि प्री-इंगेजमेंट पार्टी के बाद इंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड कई सेलेब्स, राजनीतिक, और भी दूसरे क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे। 

इस इगेजमेंट पार्टी में श्लोका का फ्लावर वर्क का पिंक लहंगा काफी सुर्खियों में रहा। इस लहंगा को 'अबू जानी' ने डिजाइन किया था। लहंगा पर हेवी वर्क किये गए थे और बालों को हल्के कर्ल किये गए थे। श्लोका ने इस लहंगे के ऊपर जो गहने पहने थे वह सभी डॉयमंड के थे। अगर श्लोका की ओवर ऑल लुक की बात करें तो वह काफी खूबसूरत दिखाईं दे रही थी।

आकाश-श्लोका की इंगेजमेंट पार्टी 
Image Source : PTIआकाश-श्लोका की इंगेजमेंट पार्टी 

वहीं दूसरी तरफ दुल्हे राजा आकाश अंबानी की बात करें तो आकाश ने बंद गला का मरून कोर्ट पहना था जिसपर क्रिस्टल बटन लगे थे। साथ ही टाइट फिंटिग व्हाइट पजामा पहना था और ब्लैक जुते पहने थे। इस कपड़े को भी डिजाइनर 'अबू जानी' ने डिजाइन किया था।

अगर दुल्हे की मां की बात करें यानि नीता अंबानी ने पास्टल कलर की साड़ी पहनी थी और उसे अबू जानी ने ही डिजाइन किया था। साड़ी पर भी फ्लावर प्रिंट बने हुए थे। वहीं बहन इशा अंबानी ने भी फ्लावर प्रिंट का लहंगा पहना था साथ ही सिल्वर कलर की ब्लाउज पहना था। और उसके ऊपर चोकर का पूरा सेट पहना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल