1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Year Ender 2018: इस साल इन फैशन ट्रेंड ने बनाई अपनी एक अलग जगह

Year Ender 2018: इस साल इन फैशन ट्रेंड ने बनाई अपनी एक अलग जगह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 05:49 pm IST

साल 2018 या यूं कहे कि पूरे साल इन फैशन ट्रेंड का जलवा रहा। साल 2018 में कई तरह के फैशन ने अपनी एक विशेष जगह बनाई। ऑफ शॉल्डर से लेकर से लेकर, शॉर्ट स्कर्ट, कोर्ट एंड ब्लेजर, वन पीस से लेकर कई तरह के ड्रेस फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहें।

Fashion Trends 2018- India TV Hindi
Fashion Trends 2018

नई दिल्ली: साल 2018 या यूं कहे कि पूरे साल इन फैशन ट्रेंड का जलवा रहा। साल 2018 में कई तरह के फैशन ने अपनी एक विशेष जगह बनाई। ऑफ शॉल्डर से लेकर से लेकर, शॉर्ट स्कर्ट, कोर्ट एंड ब्लेजर, वन पीस से लेकर कई तरह के ड्रेस फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहें।  साल 2018 के हॉटेस्ट फैशन ट्रेंड की बात करें तो वह था पैंटसूट या ब्लेजर लुक और वह भी बिना शर्ट के।

प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, जाह्नवी कपूर के साथ- साथ बॉलीवुड के कई दीवाज इस साल नो शर्ट ब्लेजर लुक में नजर आईं और सभी एक से बढ़कर एक हॉट लग रहीं थीं। 2018 में जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलिवुड में डेब्यू किया। लेकिन वे अपनी ऐक्टिंग को लेकर जितनी चर्चा में रहीं उससे कहीं ज्यादा अपने फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। क्रिसमस के मौके पर जाह्नवी ब्लू कलर का पैंट सूट पहने नजर आईं। इस ड्रेस की खास बात थी इसका नो शर्ट लुक मानना पड़ेगा कि जाह्नवी इस लुक में बेहद ग्लैमरस दिख रहीं थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल