1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका से लेकर कैटरीना तक, अनंत-राधिका की वेडिंग में इन हसीनाओं के लुक्स ने लूट ली महफिल

दीपिका से लेकर कैटरीना तक, अनंत-राधिका की वेडिंग में इन हसीनाओं के लुक्स ने लूट ली महफिल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 04:15 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स को देख कई लोगों के दिल की धड़कनों का बढ़ना लाजमी है। आइए ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लुक्स पर एक नजर डालते हैं।

अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा- India TV Hindi
अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा Image Source : SOCIAL

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड की कई हस्तियों को अपना जलवा बिखेरते हुए देखा गया। लेकिन बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं इस शादी में अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से सबसे ज्यादा छाई रहीं। दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर के आउटफिट्स ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। आइए बॉलीवुड की इन हसीनाओं के आउटफिट्स के बारे में जानते हैं। 

दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अनारकली ड्रेस में स्पॉट किया गया। रेड कलर के इस डिजाइनर सूट के साथ एक्ट्रेस ने गजरा, ईयररिंग्ज, हैवी चोकर नेकलेस, कड़े और रिंग्ज भी कैरी की हुई थीं।  

कैटरीना कैफ- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कैटरीना कैफ रेड कलर के फुल स्लीव्ज ब्लाउज और मैचिंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की साड़ी के बॉर्डर में बना डिजाइन उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। कैटरीना कैफ ने खुले बाल, डीसेंट मेकअप, हैवी ईयररिंग्ज और नेकलेस के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है। 

आलिया भट्ट- आलिया भट्ट ने भी ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पिंक कलर की वाइड बॉर्डर्ड साड़ी को ग्रेसफुली कैरी किया। एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ हैवी मांग टीका, ईयररिंग्ज, चोकर नेकलेस, कड़े, रिंग्ज और गजरे को पेयर किया है। आलिया भट्ट के इस लुक को उनके फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया।

जाह्नवी कपूर- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जाह्नवी कपूर के गोल्डन लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। एक्ट्रेस ने हैवी वर्क वाले डिजाइनर डीपनेक ब्लाउज और लहंगे के साथ मैचिंग का दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस का मांग टीका, ईयररिंग्ज, नेकलेस, ब्रेसलेट और रिंग्ज उनके इस ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: 

अनंत-राधिका की बारात में नीता अंबानी ने पहना 'रंगकट' घाघरा, इस रॉयल लुक के आगे फीके पड़े कई एक्ट्रेसेज के आउटफिट

अनंत-राधिका की शादी में लहंगे में दिखीं बॉलीवुड हसीनाएं, सबसे अलग लगीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बनारसी साड़ी पर कैसी ज्वैलरी कैरी करनी चाहिए, जो आपके लुक में लगा दे चार-चांद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल