1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर निकली झाइयों से कम हुई आपकी खूबसूरती, तो ऐसे करें बेसन का इस्तेमाल

चेहरे पर निकली झाइयों से कम हुई आपकी खूबसूरती, तो ऐसे करें बेसन का इस्तेमाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 30, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 04:00 pm IST

क्या आपके चेहरे पर भी झाइयां निकली हुई हैं? अगर हां, तो आपको बेसन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

How to get rid of pigmentation?- India TV Hindi
How to get rid of pigmentation? Image Source : FREEPIK

स्किन से जुड़ी समस्याएं अक्सर चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हैं। अगर आप भी झाइयों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर इस्तेमाल करके देखें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। अगर आप सही तरीके से बेसन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आप अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

दादी-नानी का घरेलू नुस्खा

पिगमेंटेशन यानी झाइयों की समस्या को दूर करने के लिए एक स्पून बेसन, एक स्पून शहद, एक स्पून नारियल का तेल, एक-चौथाई स्पून बेकिंग पाउडर और दो स्पून गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।

अप्लाई करने का तरीका

आपको इस स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 10 मिनट तक इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई करके रखना है। लगभग दस मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। इस घरेलू नुस्खे की मदद से न केवल आपकी झाइयों को कम किया जा सकता है बल्कि आपकी त्वचा की रंगत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है।

पैच टेस्ट करना न भूलें

हालांकि, अपने पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। अगर ये घरेलू नुस्खा आपके स्किन टाइप को सूट करता है, तो आप इसे हर दूसरे दिन अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस नेचुरल तरीके की मदद से आप अपने स्किन पर मौजूद डैड सेल्स को रिमूव कर सकते हैं। दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेसन समेत कुछ नेचुरल चीजों से बना ये पेस्ट रामबाण इलाज साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल