1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सरसों का उबटन टैन और दाग-धब्बों की कर देगा छुट्टी, स्किन को मिलेंगे कई फायदे, जानें बनाने और लगाने का तरीका

सरसों का उबटन टैन और दाग-धब्बों की कर देगा छुट्टी, स्किन को मिलेंगे कई फायदे, जानें बनाने और लगाने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 23, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 03:25 pm IST

साफ और चमकता चेहरा पाने के लिए स्किन केयर में सरसों का इस्तेमाल करते हैं। इस उबटन को घर पर बनाना भी बहुत आसान है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और घर पर कैसे बनाएं?

sarson ka ubtan lagane ke fayde- India TV Hindi
sarson ka ubtan lagane ke fayde Image Source : SOCIAL

सरसो का तेल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है इसलिए ज़्यादातर लोग सरसों का इस्तेमाल तेल के रूप में खाना बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सरसों का बीज आपकी स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी है। बता दें, बेसन और हल्दी के उबटन की तरह, सरसों का उबटन भी स्किन को कई फायदे देता है। लोग साफ और चमकता चेहरा पाने के लिए भी स्किन केयर में सरसों का इस्तेमाल करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वची की डेड स्किन को आसानी से साफ किया जा सकता है। इस उबटन को घर पर बनाना भी बहुत आसान है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और घर पर कैसे बनाएं?   

स्किन की इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा:

  • डेड स्किन का करे सफाया: सरसों उबटन एक बेहतरीन आयुर्वेदिक स्किन एक्सफोलिएटर है। यह चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है। सरसों के बीज त्वचा से सभी अतिरिक्त तेल को हटाते हैं और त्वचा को फिर से उसकी ताजगी से भर देते हैं। इतना ही नहीं सरसों उबटन धीरे-धीरे मृत त्वचा और टैनिंग को भी हटाता है। 

  • कील-मुंहासे और ब्लैकहेड्सम करे दूर: अगर आपकी स्किन पर मुंहासे बहुत ज़्यादा है तो उससे छुटकारा पाने के लिए सरसों का पेस्ट अपनी स्किन पर लगाएं। इसमें एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे, ब्लैकहेड्स और खुजली की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

  • रिंकल्स करे कम: सरसों का उबटन लगाने से झाई और झुर्रियों की समस्या पर भी लगाम लगती है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के साथ ही दाग-धब्बे साफ करने में भी मदद करता है।

कैसे बनाएं सरसों का उबटन?

जरूरत के अनुसार पीली सरसों लें। इसे सिलबट्टे पर दरदरा पीस लें। इसका पेस्ट बनाने के लिए इससें सरसों का तेल और चुटकीभर हल्दी डालें। आपका सरसों का उबटन तैयार है। सप्ताह में 1-2 बार इसका प्रयोग करने से त्वचा संबंधी कई लाभ मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल