ग्लिसरीन कब लगाना चाहिए: ग्लिसरीन, जिसे ग्लिसरॉल भी कहा जाता है। एक गंधहीन तरल पदार्थ है जो कि हेल्दी ऑयल से भरपूर है। ये ह्युमेक्टेंट की तरह काम करता है और हवा से पानी खींच सकता है और इसे त्वचा में लंबे समय तक बनाए रख सकता है। इसमें भी ग्लिसरीन दो प्रकार के होते हैं पहले वनस्पति तेलों वाला और दूसरा सिंथेटिक ग्लिसरीन। दोनों ही स्किन के लिए अलग-अलग प्रकार से काम कर सकता है। कैसे, जानते हैं विस्तार से। साथ ही जानेंगे चेहरे के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कैसे करें।
जब स्किन लाला हो जाता है तो ग्लिसरीन, स्किन के लिए तेजी से काम आ सकता है। ये असल में, स्किन पोर्स को अंदर से साफ करता है और फिर इसमें ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। साथ ही इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्किन को शांत करता है और रेडनेस से बचाता है।
ऑयली स्किन में आप ग्लिसरीन का लंबे समय तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इस प्रकार की स्किन में ये क्लींजर की तरह काम करता है। ये स्किन पोर्स को साफ करता है और एक्ने जैसी समस्याओं से बचाव में मददगार है।

स्किन में खुजली होने पर आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं। ये जलन और खुजली को कम करने के साथ स्किन में अंदर से राहत पहुंचाता है।
चेहरे के लिए ग्लिसरीन का आप कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि पहले तो आप गुलाब जल लें और इसमें ग्लिसरीन मिला लें। फिर इसे अपनी स्किन पर लगा लें। ऐसे ही रहने दें या मन हो तो कुछ समय बात ठंडे पानी से वॉश कर लें।
संपादक की पसंद