1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रग्नेंसी में मतली और उल्टी से हैं परेशान? Morning Sickness को कम करने के लिए खाएं आंवला

प्रग्नेंसी में मतली और उल्टी से हैं परेशान? Morning Sickness को कम करने के लिए खाएं आंवला

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 28, 2023 12:39 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 12:39 pm IST

प्रेगनेंसी में आंवला: प्रेगनेंसी में आंवला का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। जानें इसे कब खाएं और कैसे खाएं। साथ ही इसे खाने के क्या फायदे हैं।

 amla in morning sickness- India TV Hindi
amla in morning sickness Image Source : FREEPIK

प्रेगनेंसी में आंवला: प्रेगनेंसी के पहले कुछ महीनों में शरीर में भयानक हार्मोनल बदलाव आते हैं। इसकी वजह मतली और उल्टी की समस्या बढ़ जाती है। कई बार तो इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे चक्कर आना और दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आंवले का सेवन इस दौरान आपको इस फेज में थोड़ा बेहतर महसूस करवा सकता है। साथ ही इसका विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में आंवला खब खाएं और कैसे खाएं।

क्या प्रेग्‍नेंसी में आंवला खाना चाहिए-Amla in pregnancy

प्रेग्‍नेंसी में आंवला पहले तिमाही में (amla in pregnancy first trimester) खाना अच्छा माना जाता है। दरअसल, इस दौरान मूड स्विंग्स और मतली आदि बहुत ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में आंवले का सेवन और इसका खट्टा-मीठा स्वाद इस समस्या से बचाव में मदद कर सकता है। 

साथ ही आंवले विभिन्न पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो कि महिलाओं में क्रेविंग्स के साथ लड़ने और ब्लोटिंग जैसी पेट की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

amla_candy
Image Source : FREEPIKamla_candy

नाश्ते के बाद और लंच से पहले जरूर खा लें ये 4 फूड्स, वेट लॉस में तेजी से मिलेगी मदद

प्रेग्‍नेंसी में आंवला खाने के फायदे-Amla benefits in pregnancy

प्रेग्‍नेंसी में आंवला खाने के कई फायदे हैं। पहले तो आंवला विटामिन बी 5, फोलिक एसिड और विटामिन बी 6 से भरपूर होता है। इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। जैसे
-आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। 
-इसका विटामिन सी, प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार होने वाली यूटीआई को कम कर सकता है। 
-आंवले का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पैरों में सूजन को कम कर सकता है।
-आंवले का विटामिन सी ब्लड प्रेशर कम करने में भी मददगार है।

तिल के तेल से करें अपने बालों की मसाज, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

प्रेग्‍नेंसी में आंवला कैसे खाएं-How to eat amla in morning sickness in hindi? 

आप 1 या 2 आंवले खा सकते हैं या आप इसका जूस पी सकते हैं। इस दौरान आप आंवले का मुरब्बा, आंवला कैंडी और आंवला जूस भी पी सकते हैं। लेकिन, अगर आपको इसका कोई नुकसान हो रहा है तो, डॉक्टर से पूछ कर लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल