1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शहद से बने ये 3 फेस पैक्स आपके रूखे चेहरे में फूंक देंगे जान, कुछ ही हफ्तों में लौट आएगा खोया हुआ निखार

शहद से बने ये 3 फेस पैक्स आपके रूखे चेहरे में फूंक देंगे जान, कुछ ही हफ्तों में लौट आएगा खोया हुआ निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 07, 2024 12:31 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 12:31 pm IST

शहद में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए शहद को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।

स्किन के लिए वरदान शहद- India TV Hindi
स्किन के लिए वरदान शहद Image Source : FREEPIK

शहद को दादी-नानी के जमाने से स्किन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। शहद की मदद से आप अपनी स्किन के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं शहद स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है। आइए शहद से बनाए जाने वाले तीन ऐसे फेस पैक्स को बनाना सीखते हैं जो आपकी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 

शहद-दही

सबसे पहले एक कटोरी में शहद और दही डालकर, इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इस फेस पैक को लगभग 15-20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। शहद और दही का कॉम्बिनेशन आपके चेहरे के लिए वरदान साबित हो सकता है। 

शहद-ओटमील

ओटमील को पानी में बॉइल करने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। घर पर फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक स्पून शहद और एक स्पून ओटमील को मिक्स करना है। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। यकीन मानिए इस नेचुरल फेस पैक की मदद से आपके स्किन का ग्लो कई गुना बढ़ सकता है। 

शहद-हल्दी

शहद और हल्दी दोनों ही दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी बूटियां हैं। शहद में थोड़ी सी हल्दी मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 15-20 मिनट तक इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर अप्लाई करके रखना है और फिर फेस वॉश कर लेना है। इस फेस पैक की मदद से आपके चेहरे पर निकलने वाले जिद्दी दाग-धब्बों को दूर कर आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: 

घर पर ऐसे बनाएं बेसन फेस पैक्स, मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, क्लियर और बेदाग हो जाएगी स्किन

फेशियल हेयर हटाने के लिए रेजर की जगह इस्तेमाल करके देखें ये नेचुरल तरीका, बेहद असरदार साबित होगा

घर में बना सकते हैं गुलाब जल, बेहद आसान है तरीका, खत्म करें बाहर से खरीदने का झंझट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल