1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस तरह से करें गिलोय का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा निखार

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस तरह से करें गिलोय का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा निखार

 Published : Aug 26, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 26, 2023 06:00 am IST

मानसून के मौसम में गिलोय की बेल आपको आसानी से कहीं भी मिल जाएगी। आइए जानते हैं स्किन को निखारने के लिए गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें।

Giloy on face- India TV Hindi
How to Apply Giloy on face Image Source : FREEPIK

बेदाग और निखरी स्किन की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है लेकिन प्रदूषण और अन्य कारणों से स्किन बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं, जिसका कुछ खास असर भी दिखाई नहीं देता है। यहां हम आपको खूबसूरती बढ़ाने के लिए गिलोय का इस्तेमाल बताने वाले हैं। गिलोय का सेवन ही नहीं इसे लगाने से भी स्किन अच्छी होती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। 

चेहरे पर गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें (how to use giloy on face)

गिलोय-दूध

चेहरे पर निखार पाने के लिए आप गिलोय का इस्तेमाल दूध के साथ करें। इसके लिए आपको गिलोय का 1 चम्मच पाउडर चाहिए होगा। इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इसे फेस पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 से 30 मिनट के बाद इस फेस पैक को ताजे पानी से साफ करें। आपको कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद ही निखार (giloy for skin whitening) दिखने लगेगा।

गिलोय-शहद

चेहरे को जवां बनाने के लिए गिलोय के साथ शहद मिलाकर इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको गिलोय के ताजे फल चाहिए होंगे। इन फलों का पेस्ट बनाएं और इसमें शहद मिलाएं। गिलोय और शहद का ये पेस्ट चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाने के बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे में कसावट आएगी।

गिलोय-गुलाबजल

गिलोय के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। इसके लिए 1 चम्मच गिलोय का पाउडर लें और उसमें जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिक्स करें। इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने पर धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करें।

गिलोय की लकड़ी

गिलोय की मुलायम लकड़ी को पीसकर स्किन पर लगाने से चकत्तों और एलर्जी की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इस पेस्ट को लगाने से मुहांसों के दिक्कत भी कम होती है। गिलोय की लकड़ी का पेस्ट चेहरे पर सूखने तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

गिलोय-एलोवेरा

गिलोय के साथ एलोवेरा मिलाकर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके लिए 1 चम्मच गिलोय के तने के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दाग-धब्बों की भी होगी छुट्टी

चेहरे पर नेचुरल निखार और ताजगी लाने के लिए ऐसे करें मोगरे के फूलों का इस्तेमाल

ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 हेयर स्टाइल, ड्राई हो या सिल्की बाल सब में दिखेंगे आप परफेक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल