1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर अनचाहे बाल परेशान करते हैं? ये दमदार टिप्स करेंगे मदद, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-थ्रेडिंग की जरूरत

चेहरे पर अनचाहे बाल परेशान करते हैं? ये दमदार टिप्स करेंगे मदद, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-थ्रेडिंग की जरूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2022 01:18 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 09:07 am IST

चेहरे से बालों को हटाने के लिए चंदन का उबटन सबसे प्रभावी है। इन्हें घर पर ही आसानी से बनाकर उपयोग में लाया जा सकता है।

फेशियल हेयर के लिए उपाय- India TV Hindi
फेशियल हेयर के लिए उपाय Image Source : INDIA TV

फेशियल हेयर या चेहरे के बालों से हर कोई छुटकारा पाना चाहता है। वैक्सिंग और थ्रेडिंग से इन्हें हटाया तो जा सकता है, लेकिन कुछ समय बाद ये फिर वापस आ जाते हैं। लंबे समय तक इन्हें दूर रखने के लिए घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे ही ज्यादा कारगर होते हैं और तो और इन उपायों से इनका ग्रोथ भी काफी कम हो जाता है।

चेहरे से बालों को हटाने के लिए चंदन का उबटन सबसे प्रभावी है। इन्हें घर पर ही आसानी से बनाकर उपयोग में लाया जा सकता है। ज्यादातर चीजें आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी। इनतुर की सह-संस्थापक पूजा नागदेव ने ऐसे ही कुछ घरेलू उपचार साझा किए हैं, जिनके इस्तेमाल से चेहरे के बालों को आसानी से हटाया जा सकता है।

पहला उपाय:

सामग्री - चंदन पाउडर, संतरे के छिलके का पाउडर, हरे मूंग का पाउडर, गुलाब जल और नींबू का रस।

पहला चरण : इन्हें साथ में मिलाकर इनका एक मिश्रण या पेस्ट बना लें।

दूसरा चरण : इसे अपने चेहरे पर लगाए, 15 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें, सूखने दें और फिर अंगुलियों से धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए मालिश करते हुए इसे हटा लें।

दूसरा उपाय:
सामग्री - 500 ग्राम दानेदार चीनी, नींबू का रस, पट्टियां या स्ट्रिप्स और बटर नाइफ या छुरी।

पहला चरण : चीनी में नींबू का रस मिलाएं।

दूसरा चरण : इन्हें अच्छे से मिलाकर एक पतीले में तब तक गरम करें, जब तक कि चीनी का रंग गाढ़ा न हो जाए।

तीसरा चरण : आंच से उतारकर इसमें ग्लिसरीन मिलाएं।

चौथा चरण : इसे किसी हिट प्रूफ कंटेनर में स्टोर करें।

पांचवां चरण : इस मिश्रण को होंठ के ऊपर, ठोड़ी पर लगाएं और पट्टी की मदद से इसे खींचकर निकाल लें।

तीसरा उपाय 
सामग्री - स्किम्ड मिल्क या कच्चा दूध, कलौंजी के बीज, शहद और ओट्स पाउडर।

पहला चरण : कलौंजी को पहले दूध में भिगो दें, दस मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें जिससे कलौंजी के बीज मुलायम हो जाएं।

दूसरा चरण : इसमें ओट्स पाउडर और शहद मिलाएं।

तीसरा चरण : चेहरे पर इसे लगाएं, सूखने दें, हल्के हाथों से गोल-गोल मालिश करें और इस मास्क को हटा लें।

इसे हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। ये सारे ही उपाय बेहद आसान और प्रभावी हैं और चूंकि ये प्राकृतिक हैं, इसलिए चेहरे पर इनका कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल