1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाबी-मखमली होंठों के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, घर पर ऐसे बनाएं स्क्रब, कुछ ही हफ्तों में दिखाई देने लगेगा असर

गुलाबी-मखमली होंठों के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, घर पर ऐसे बनाएं स्क्रब, कुछ ही हफ्तों में दिखाई देने लगेगा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 29, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 03:29 pm IST

क्या आप भी अपने लिप्स की ड्राइनेस से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको घर पर नेचुरल लिप स्क्रब को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...

कैसे पाएं गुलाबी-मखमली होंठ?- India TV Hindi
कैसे पाएं गुलाबी-मखमली होंठ? Image Source : FREEPIK

रूखे-बेजान होंठ अक्सर आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। अगर आप भी अपने लिप्स को पिंक और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो आपको अपने होंठों के लिए नेचुरल स्क्रब बनाना सीख लेना चाहिए। घर पर बनाए जाने वाले केमिकल फ्री लिप स्क्रब आपके होठों की ड्राइनेस को दूर कर उन्हें मुलायम बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए लिप स्क्रब को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। 

शहद-चीनी से बनाएं लिप स्क्रब

लिप स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून शहद और एक स्पून चीनी डालकर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। थोड़ी देर के लिए इस मिक्सचर को रेस्ट करने दीजिए। जब चीनी थोड़ी सी नर्म हो जाए तो समझ जाइए कि अब आप इस लिप स्क्रब को इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस लिप स्क्रब को एक हफ्ते में दो बार अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। 

यूज करने का सही तरीका

आपको शहद-चीनी से बने इस स्क्रब को हल्के हाथों से अपने लिप्स पर अप्लाई करना है। लगभग एक से दो मिनट तक लिप स्क्रब से अपने होंठों की मसाज करें और फिर एक गीले कपड़े से अपने लिप्स को साफ कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप स्क्रब को गुनगुने पानी से साफ कर सकते हैं। अब आखिर में अपने होंठों पर कोकोनट ऑइल अप्लाई करना न भूलें। 

फायदेमंद साबित होगा नेचुरल स्क्रब

इस लिप स्क्रब को रेगुलरली यूज करने से आप अपने होंठों को नर्म यानी मुलायम बना सकते हैं। ये लिप स्क्रब आपको रूखे-बेजान होठों को पिंक और सॉफ्ट बनाने की क्षमता रखता है। शहद में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। यही वजह है कि शहद को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल