1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तेजी से सफेद हो रहे बालों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी, जानें इसे लगाने का सही तरीका

तेजी से सफेद हो रहे बालों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी, जानें इसे लगाने का सही तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 23, 2023 10:25 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 10:25 pm IST

Multani mitti for hair: मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। ये बालों को अंदर से हेल्दी रखने के साथ इसके टैक्सचर को सही करने में मददगार है।

MULTANI_MITTI- India TV Hindi
MULTANI_MITTI Image Source : FREEPIK

Multani mitti for hair: मुल्तानी मिट्टी, स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये बालों के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। जी हां, जिन लोगों के बाल रूखे, बेजान या फिर ऑयली होते हैं उनके लिए मुल्तानी मिट्टी कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो बालों की नमी बढ़ाता है और बेजान बालों में जान लाता है। इसके अलावा जिन लोगों को स्कैल्प इंफेक्शन होता है उनके लिए भी मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं विस्तार से।

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे-Multani mitti for hair benefits in hindi

1. डैंड्रफ की समस्या में कारगर

जिन लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या में होती है उनके लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद है। ये स्कैल्प के अशुद्धियों से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होता है जो कि डैंड्रफ की समस्या को करने में मदद कर सकता है। 

एसिडिटी होने पर नाभि में लगाएं इस चीज का लेप, बच्चे हों या बूढ़े सबके लिए कारगर है ये नुस्खा

2. स्कैल्प इंफेक्शन में फायदेमंद

मुल्तानी मिट्टी, स्कैल्प इंफेक्शन को करने में मददगार है। दरअसल, इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प इंफेक्शन को करने में मददगार है। इसके अलावा ये स्कैल्प के पोर्स का साफ करता है और इंफेक्शन को होने से रोकता है।

multani_mitti_for_hairs
Image Source : FREEPIKmultani_mitti_for_hairs

3. काले बालों में मददगार

शैंपू के कैमिकल्स आपके बालों को सफेद कर सकते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी बालों में लगाना बालों को काला करने में मदद कर सकता है। ये बालों की टैक्सचर को बेहतर करता है और बालों की रंगत सुधारने में मददगार है।

किस फल में सबसे ज्यादा विटामिन बी12 होता है? जानें और अपनी डाइट में करें शामिल

बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका-How to use multani mitti for hair in hindi

मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह मेथी के दानों को पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस मिलाएं। अच्छी तरह से मलाएं। इस पैक को अपने स्कैल्प और अपने बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं। गंदगी से बचने के लिए अपने बालों को शावर कैप से ढक लें। इसे करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। अपने बालों को माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल