1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ब्रह्मांड की सुंदरी बनकर उतरीं तमन्ना भाटिया, राहुल मिश्रा के शो में लगाया फैशन और ग्लैमर का तड़का

ब्रह्मांड की सुंदरी बनकर उतरीं तमन्ना भाटिया, राहुल मिश्रा के शो में लगाया फैशन और ग्लैमर का तड़का

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 24, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 01:26 pm IST

Tamannaah Bhatia In Rahul Mishra Fashion Show:फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के इंडिया कॉउचर वीक 2025 'बिकमिंग लव' में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने हुस्न का जादू चलाया। तमन्ना भाटिया शोस्टॉपर रहीं और उन्होंने ब्रह्मांड की सुंदरी बनकर रैंप पर जलवा बिखेरा।

Tamannaah Bhatia - India TV Hindi
Tamannaah Bhatia Image Source : INSTAGRAM

मशहूर फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा ने अपने शानदार कलैक्शन की झलक फैंस के साथ शेयर की। बुधवार रात नई दिल्ली के ताज पैलेस में राहुत मिश्रा ने इंडिया कॉउचर वीक 2025 का उद्घाटन किया और इसी के साथ अपने कलेक्शन 'बिकमिंग लव' पेश किया। इस इवेंट में फैशन जगत की मशहूर हस्तियों के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी रैंप पर उतरीं। तमन्ना भाटिया ने राहुल मिश्रा के खूबसूरत डिजाइनर आउटफिट्स पहनकर रैंप पर वॉक की, जिसने शो में फैशन और ग्लैमर का तड़का लगा दिया।

शो में तमन्ना ने दो बेहतरीन ड्रेस पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरा, जिसमें कंटेंपरेरी डिजाइन और इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस का बेजोड़ मैच था। सबसे पहले तमन्ना ने राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ फूलों की कढ़ाई वाला आकर्षक गाउन पहनकर रैंप वॉक किया। बालों को हल्का गीला लुक देते हुए खुला रखा, जो इस ड्रेस को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। तमन्ना ने ड्यूई मेकअप लुक को चुना।

दूसरे लुक में तमन्ना ने कॉस्मॉस से से प्रेरित व्हाइट लहंगा पहना। आइवरी कलर के लहंगे के साथ मैचिंग हॉल्टर-नेक ब्लाउज रखा जो दिखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस लहंगे के डिजाइन पर 'रास' यानि प्यार के कई पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है। डीप नेकलाइन ब्लाउज के साथ लाइट फ्लावर वाला दुप्टा रखा गया है। लहंगा एक बड़े कॉस्मॉस से इंस्पायर्ड लग रहा है जिसमें सीक्वेंस एंब्रॉयडरी की गई है। लहंगे पर कमल और सी लाइफ से जुड़े डिजाइन बनाए गए हैं।

दोनों ही लुक में तमन्ना भाटिया का डिवा अंदाज नजर आया जिसमें वो बेहद हॉट लग रही थीं। रैंप पर राहुत मिश्रा के साथ वॉक करते हुए तमन्ना भाटिया ने दिल जीत लेने वाली मुस्कान बिखेरी। एफडीसीआई की पहल और रिलायंस ब्रांड्स के सहयोग से आयोजित हुंडई इंडिया कॉउचर वीक 2025 के पहले दिन ही राहुल मिश्रा ने लोगों को दिल जीत लिया। आपको बता दें राहुत मिश्रा के डिजाइनर पीस में आपको नेचर लव साफ नजर आएगा। प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना और आलिया भट्ट तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनके डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल