1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात में सोने से पहले चेहरे पर इस तरह से करें विटामिन ई का इस्तेमाल, हर मौसम में स्किन करेगी ग्लो

रात में सोने से पहले चेहरे पर इस तरह से करें विटामिन ई का इस्तेमाल, हर मौसम में स्किन करेगी ग्लो

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 08, 2024 10:05 pm IST,  Updated : Dec 08, 2024 10:05 pm IST

विटामिन ई स्किन और बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। आज जानेंगे फेशियल मसाज के लिए विटामिन ई कैप्यूल का इस्तेमाल कैसे करें।

Vitamin E for skin - India TV Hindi
Vitamin E for skin Image Source : SOCIAL

विटामिन ई एक ऐसा विटामिन है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह कोलेजन को बूस्ट करने के साथ, स्किन की टाइटनिंग में मददगार है। इसके अलावा ये विटामिन आपकी स्किन के टैक्सचर को बेहतर बनाने के साथ दाग-धब्बों को ठीक करने में मददगार है। साथ ही ये विटामिन आपकी स्किन के लिए एक खास न्यूट्रिएंट की तरह भी काम करता है। इसके अलावा भी विटामिन ई के फायदे कई हैं। लेकिन, उन्हें जानने से पहले जान लेते हैं कि आप फेशियल मसाज के लिए इस विटामिन का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

चेहरे पर ऐसे करें विटामिन ई का इस्तेमाल: 

विटामिन ई कैप्यूल को नारियल तेल या बादाम के तेल में मिलाकर लगाना है। आपको करना ये है कि रात में सोने से पहले 1 चम्मच नारियल का तेल या फिर बादाम का तेल लें। इसमें विटामिन ई मिला लें। दोनों को मिक्स कर लें और हल्के-हल्के हाथों पर लगाकर चेहरे की मसाज करें। याद रखें कि इस मसाज से पहले अपने चेहरे की सफाई कर लें। फिर इस मसाज को लगभग 10 से 20 मिनट करें। इस दौरान आप फेस मसाजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  सुबह उठने के बाद नॉर्मल पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

विटामिन ई से स्किन को मिलते हैं ये फायदे:

  • झुर्रियों से दिलाता है छुटकारा: विटामिन ई फेस मसाज से फाइन लाइन्स और झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, ये स्किन की टोनिंग में मददगार है और इसके टैक्सचर को सही करता है। साथ ही, ये झुर्रियों को कम करता है और चेहरे पर एजिंग के लक्षणों में कमी लाता है। 

  • स्किन टोनिंग में फायदेमंद: फेस टोनिंग में विटामिन ई मसाज तेजी से काम कर सकता है। ये स्किन में कोलेजन को बूस्ट कर स्किन टाइटनिंग में मददगार है। इसके अलवा ये ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिससे स्किन का टैक्सचर सही होता है और स्किन में रौनक आती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल