1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे की ब्लैक हेड्स हटाने के ये हैं असरदार उपाय, नाक के अंदर घुसी कील भी निकल जाएंगी

चेहरे की ब्लैक हेड्स हटाने के ये हैं असरदार उपाय, नाक के अंदर घुसी कील भी निकल जाएंगी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 03, 2025 08:26 am IST,  Updated : Jul 03, 2025 08:26 am IST

How To Remove Blackheads: चेहरे पर जमा गंदगी पॉर्स को ब्लॉक कर देती है। जिससे पिंपल और ब्लैक हेड्स की समस्या बढ़ जाती है। कई बार जिद्दी ब्लैक हेड्स को निकालना मुश्कल हो जाता है। ऐसे में ब्लैक हेड्स हटाने के लिए ये असरदार उपाय अपनाएं।

ब्लैक हेड्स हटाने के उपाय- India TV Hindi
ब्लैक हेड्स हटाने के उपाय Image Source : FREEPIK

ब्लैकहैड्स को कील भी कहते हैं। ये आपकी स्किन पर बालों के रोम के न बढ़ने के कारण हो जाते हैं। इंग्लिश में ब्लैक हेड्स को बॅम्प कहते हैं। इन पोर्स में गंदगी जमा होने से ब्लैक दिखाई देने लगते हैं। ब्लैकहैड्स अगर हल्के हों तो ये मुंहासे का भी कारण बन सकते हैं। आम तौर पर चेहरे पर ब्लैक हेड्स होते हैं लेकिन कुछ लोगों को पीठ, छाती, गर्दन, हाथ और कंधे पर भी ब्लैक हेड्स हो जाते हैं। ब्लैक हेड्स को निकलने में बहुत दर्द होता है। ऐसे में आप कुछ असरदार घरेलू उपाय करके त्वचा के अंदर घुसे ब्लैक हेड्स को निकाल सकते हैं।

ब्लैक हेड कम हों इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप चेहरे की सफाई रखें। रोजाना सुबह शाम फेस को अच्छी तरह साबुन या फेसवॉश से क्लीन करें। हफ्ते में 2-3 दिन फेस स्क्रब करें। इससे ब्लैक हेड्स कम होने लगेंगी।

ब्लैक हेड्स हटाने का असरदार उपाय 

ब्लैक हेड्स के लिए सोडा- सबसे अच्छा उपाय है कि आप बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक पेस्ट जैसा तैयार कर लें। इस पेस्ट को ब्लैक हेड्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब साफ पानी से फेस को क्लीन कर लें। जरा से रगड़ने से ही ब्लैक हेड्स निकल जाएंगी।

ओटमील स्क्रब- ओटमील से फेस का स्क्रब करने से भी ब्लैक हैड्स निकल जाते हैं। इसके लिए ओटमीट को पानी के साथ मिक्स कर लें। इसे फेस पर स्क्रब की तरह लगाने से ब्लैक हेड्स कम होते हैं।

एलोवेरा और टमाटर- टमाटर भी ब्लैक हेड्स को क्लीन करने में असरदार होता है। रोज टमाटर का गूदा ब्लैकहेड्स पर रगड़ लें। इससे आपको फायदा होगा और फेस ग्लो करने लगेगा। एलोवेरा जेल भी पोर्स को साफ करने और ब्लैक हेड्स को रिमूव करने में मदद करता है।

नींबू का रस और विनेगर- ब्लैक हेड्स को क्लीन करने में नींबू के रस काफी असरदार घरेलू उपाय है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है इसे लगाने से ब्लैकहेड्स फूल जाते हैं और रगड़ने पर क्लीन हो जाते हैं। इससे धीरे-धीरे ब्लैक हेड्स कम हो जाते हैं। एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर लगाने से डेड स्किन सेल्स, ब्लैक हेड्स कम होते हैं

शहद और दालचीनी- शहद स्किन के पोर्स को साफ करने में मदद करता और ब्लैकहेड्स कम करता है। दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स कम होते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल