1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Abdul Kalam Quotes: ''अगर सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो'' जानें एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार

Abdul Kalam Quotes: ''अगर सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो'' जानें एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2019 09:17 am IST,  Updated : Oct 15, 2019 12:18 pm IST

आज एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन में जानिए ऐसे कुछ विचार जो आपके जीवन को एक नई दिशा देंगे

apj abdul kalam inspirational quoteS- India TV Hindi
apj abdul kalam inspirational quoteS

भारत के पूर्व राष्ट्रपति के साथ 'मिसाइलमैन' के नाम से फेमस एपीजे अब्दुल कलाम एक महान शिक्षक भी थे। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए। जिसकी प्रशंसा आज भी की जाती है। आज मिसाइलमैन की 88वीं जयंती है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वह एक ऐसे महान इंसान थे जिसने अपना पूरा जीवन देश सेवा और मानवता पर न्योछावर कर दिया।

अब्दुल कलाम का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता, एक बार तो उन्हें अख़बार तक बेचने पड़े। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपने सपनों को जीते हुए हुए देश और मानव जाति के लिए कई कल्याणकारी काम किए। अपने इन्हीं सिद्धांतों और कामों की बदौलत वह जनता के दिलों में बसे हुए हैं। आज उनके जन्मदिन में जानिए ऐसे कुछ विचार जो आपके जीवन को एक नई दिशा देंगे।

जन्मदिन विशेष: एपीजे अब्दुल कलाम नहीं कर पाए अपना एक सपना पूरा, जानिये क्या था वो

  1. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
  2. सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखें, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
  3. शिक्षण एक महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
  4. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  5. हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
  6. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  7. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं।
  8. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
  9. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  10. किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

जयंती पर जानें 'मिसाइल मैन' अब्दुल कलाम से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल