1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जाने-माने शेफ संजीव कपूर अपनी इस डिश की वजह से हो गए ट्रोल, जानिए क्या है पूरा माजरा

जाने-माने शेफ संजीव कपूर अपनी इस डिश की वजह से हो गए ट्रोल, जानिए क्या है पूरा माजरा

 Published : Mar 11, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 01:36 pm IST

जाने-माने शेफ संजीव कपूर की ब्रेकफास्ट डिश 'एग्स केजरीवाल' ट्विटर पर हंसी-मजाक का कारण बन गई है और यह ट्रोल हो रही है। 

sanjeev kapoor- India TV Hindi
sanjeev kapoor

नई दिल्ली: जाने-माने शेफ संजीव कपूर की ब्रेकफास्ट डिश 'एग्स केजरीवाल' ट्विटर पर हंसी-मजाक का कारण बन गई है और यह ट्रोल हो रही है। एक यूजर अनु ने शनिवार को पोस्ट हुई रेसिपी के बारे में चिंता जताते हुए पूछा, "एग्स 'केजरीवाल' ..खांसी तो नहीं आएगी इसे खाकर.या फिर धरना मोर्चा अनशन से पहले खाना चाहिए?" 

एक अन्य यूजर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपने नाम का इस्तेमाल करने की कीमत ले सकते हैं। 'एग्स केजरीवाल' दुनियाभर के रेस्तरांओं में एक लोकप्रिय डिश है। 

ट्विटर यूजर्स ने कहा कि आप के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा जिन्हें पार्टी से निलंबित किया जा चुका है, उन्हें नाश्ते में एग्स केजरीवाल लेना चाहिए। मिश्रा ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में निशाना साधा था। एक अन्य यूजर ने लिखा, "संजीव, मुलायम चिकन ..ममता फिश करी..का बेसब्री से इंतजार है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल