1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Diwali 2019: इस दिवाली अपनों को दें ऐसे तोहफे जिसे पाने वाला उसे आगे ना बढ़ाए

Diwali 2019: इस दिवाली अपनों को दें ऐसे तोहफे जिसे पाने वाला उसे आगे ना बढ़ाए

 Published : Oct 23, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 05:31 pm IST
 Diwali 2019- India TV Hindi
 Diwali 2019

Diwali 2019: दीपावली करीब है और दोस्तों और परिजनों को तोहफे देने की तैयारियां भी आपने शुरू कर दी होगी। अगर आप अभी तक इस कन्फ्यूजन में हैं कि इस बार अपनों को क्या तोहफे दें, तो हम आपकी मदद के लिए तैयार हैं। हम आपको कुछ ऐसे तोहफे सजेस्ट करेंगे जो ना सिर्फ सामने वाले को पसंद आएंगे साथ ही आपके बजट में भी बिल्कुल फिट होंगे। साथ ही ये तोहफे देकर आप पर्यावरण बचाने में सहयोग भी कर पाएंगे। दिवाली के मौके पर मिठाईयों और ऐसे तोहफों की भरमार हो जाती है जिसे समझ में नहीं आता कि क्या करें? तो आपके तोहफें लोगों के लिए सिरदर्द की वजह ना बनें इसलिए हम आपको ऐसे तोहफों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पाकर सामने वाला खुश भी जाएगा।

पानी खूब पीना चाहिए ये सलाह तो हमें खूब मिलती है क्यों ना इस दिवाली आप अपने दोस्तों को हाइड्रेट रहने का उपहार ही दे दें। आप उन्हें कांच या फिर तांबे की बॉटल गिफ्ट कीजिए। तांबे की बोतल पानी को स्वास्थ्यवर्धक बनाने में मदद करती है, वहीं प्लास्टिक की बॉटल के इस्तेमाल से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा और आपके अपनों के स्वास्थ्य को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। और आपने जिन्हें ये तोहफा दिया है वो जब भी पानी पियेंगे आपको याद भी जरूर करेंगे।

तांबे या कांच की वॉटर बॉटल

 Diwali 2019
 Diwali 2019

गमले

 Diwali 2019
 Diwali 2019

इस दिवाली क्यों नहीं आप अपने परिजनों को फूल या किसी और स्वास्थ्यवर्धक पौधे का गमला नहीं दे देते? आपके दिए सुगंधित फूलों से उनका घर महकेगा और पर्यावरण की दृष्टि से भी यह तोहफा अनमोल है।

हेल्मेट

 Diwali 2019
 Diwali 2019

दिवाली पर बहुत सारे बच्चों की जिद पूरी करके उनके माता-पिता उन्हें बाइक दिलाएंगे, क्यों नहीं ऐसे बच्चों को एक हेल्मेट गिफ्ट कर दिया जाए।

ड्राई फ्रूट्स

 Diwali 2019
 Diwali 2019

दिवाली के तोहफे में ड्राई फ्रूट्स देने का चलन आम है, ऐसे में आप भी अपने चाहने वालों को ड्राई फ्रूट्स तोहफे में दे सकते हैं। इससे उपहार पाने वाला हेल्दी भी रहेगा और आपको मन ही मन शुक्रिया भी कहेगा।

गर्म कपड़े

 Diwali 2019
 Diwali 2019

दिवाली के बाद से ठंड शुरू हो जाती है, ऐसे में आप एक प्यारी सी ऊनी कैप या स्टोल तोहफे के रूप में दे सकते हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल