1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Gandhi Jayanti 2020: जरूर पढ़ें महात्मा गांधी के ये 10 प्रेरक विचार, जीवन को बना देंगे सुखमय

Gandhi Jayanti 2020: जरूर पढ़ें महात्मा गांधी के ये 10 प्रेरक विचार, जीवन को बना देंगे सुखमय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2020 08:07 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 08:07 pm IST

2 अक्टूबर को उस शख्सियत ने इस धरती पर जन्म लिया था जिसे प्यार से आप बापू कहते हैं। बापू के जन्मदिन पर हम आपको उनके 10 प्रेरक विचार बताते हैं जिसे पढ़कर निश्चय की आपको प्रेरणा मिलेगी।

महात्मा गांधी- India TV Hindi
महात्मा गांधी Image Source : INDIA TV

2 अक्टूबर को उस शख्सियत ने इस धरती पर जन्म लिया था जिसे प्यार से आप बापू कहते हैं। महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के तटीय शहर पोरबंदर में आज ही के दिन यानी कि 2 अक्टूबर, 1869 में हुआ था। महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने की लंबी लड़ाई लड़ी। इसके साथ ही लोगों को सत्य और अंहिसा के मार्ग पर चलने की सीख भी दी। महात्मा गांधी ना केवल इस देश के बल्कि संपूर्ण मानवजाति के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। बापू के जन्मदिन पर हम आपको उनके 10 प्रेरक विचार बताते हैं जिसे पढ़कर निश्चय की आपको प्रेरणा मिलेगी। 

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

पाप से घृणा करो, 

पापी से प्रेम करो

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है,
स्वयं को औरों की सेवा में लगा देना।।

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है,
जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।।

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है
वह जो सोचता है वही बन जाता है।।

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

हम जिसकी पूजा करते हैं, 
उसी के समान हो जाते हैं।

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

खुद वो बदलाव बनिए, 
जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं।।

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, 
उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली है।।

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए,
जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।।

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

मौन सबसे सशक्त भाषण है,
धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।। 

महात्मा गांधी
Image Source : INDIA TVमहात्मा गांधी

कमजोर कभी माफी नहीं मांगते,
क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल