1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Children's Day 2019: पंडित जवाहर लाल नेहरू के 10 अनमोल विचार जिन्हें पढ़कर आपको मिलेगी नई दिशा

Happy Children's Day 2019: पंडित जवाहर लाल नेहरू के 10 अनमोल विचार जिन्हें पढ़कर आपको मिलेगी नई दिशा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2019 08:19 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 08:20 am IST

पंडित जवाहर लाल नेहरू एक अच्छे प्रधानमंत्री के साथ-साथ लेखक भी थे। पढ़ें उनके अनमोल विचार

Happy Children's Day 2019- India TV Hindi
Happy Children's Day 2019

हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जाती है। इस जंयती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि पंडित नेहरू को बच्चे काफी प्रिय थे। उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। पंडित नेहरू बच्चों के विकास को लेकर काफी चिंतित रहते है क्योंकि उनका मानना था कि यही बच्चे देश का भविष्य है। 

साल 1925 में बाल दिवस की नींव पड़ी। जिसके बाद 1953 में इसको विश्वभर में मान्यता मिली और यूएन ने 20 नवंबर को इसे बनाने की घोषणा की लेकिन अन्य देशों से इसे अलग-अलग दिन मनाया। 

Happy Childrens Day 2019: बाल दिवस पर इस अंदाज में चाचा नेहरू को करें याद, दोस्तों और फैमिली को Facebook, SMS, WhatsApp पर करें विश

पंडित जवाहर लाल नेहरू एक अच्छे प्रधानमंत्री के साथ-साथ लेखक भी थे। उनका कहना था कि हमारी वास्तविता क्या है वो और हम लोग हमारे बारे में क्या सोचते है इससे  कहीं अधिक मायने रखेता है। पढ़ें ऐसे ही कुछ पंडित नेहरू के विचार जो बदल सकते है आपका जीवन। 

  1. महान विचार और छोटे लोग कभी भी एक साथ नहीं रह सकते।
  2. वह व्यक्ति, जो अधिकतर अपने गुणों का बखान करता है, प्राय: बहुत ही कम गुणवान होता है।
  3. अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।
  4. तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।
  5. आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।
  6. असफलता तभी होती है, जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
  7. लोगों की कला उनके दिमाग के लिए एक सही दर्पण है |
  8. बहुत आसान है केवल सुझाव देना और बाद में उससे होने वाले परिणामों से बचने की कोशिश करना
  9. यह मानव जीवन का एक मौलिक नियम है, कि यदि काम करने का तरीका अच्छा है, तो प्रतिक्रिया भी अच्छी होगी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल