1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Dussehra 2021: दशहरे के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को इन तस्वीरों, कोट्स के जरिए भेजें शुभकामनाएं

Dussehra 2021: दशहरे के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को इन तस्वीरों, कोट्स के जरिए भेजें शुभकामनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2021 06:57 am IST,  Updated : Oct 15, 2021 07:09 am IST

दशहरे के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये मैसेज भेजकर उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीजिए।

दशहरा की शुभकामनाएं - India TV Hindi
दशहरा की शुभकामनाएं  Image Source : INDIA TV

दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इसे 'विजयादशमी' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण से युद्ध करके संसार को यह संदेश दिया कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई के सामने ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती'। दशहरे के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन मैसेज और कोट्स के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

happy dussehra 2021
Image Source : INDIA TV दशहरा की शुभकामनाएं 

दशहरे का यह पावन त्योहार,

घर में लाए आपके खुशियां अपार,
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार,
ऐसी शुभकामनाएं हमारी करो स्वीकार।

Dussehra 2021: इस साल दशहरे पर बन रहे हैं शुभ योग, जानिए विजय मुहूर्त और महत्व

happy dussehra 2021
Image Source : INDIA TV दशहरा की शुभकामनाएं 

असत्य पर सत्य की जीत हो,
अधर्म पर धर्म की जीत हो,
अन्याय पर न्याय की विजय हो,
बुराई पर अच्छाई की जय हो।

happy dussehra 2021
Image Source : INDIA TV दशहरा की शुभकामनाएं 

फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना,
धन ही धन आए आप के अंगना,
यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इस बार बन रहा है ये मंगलकारी योग, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

happy dussehra 2021
Image Source : INDIA TV दशहरा की शुभकामनाएं 

त्याग दी सब ख्वाहिशें,
कुछ अलग करने के लिए,
राम ने खोया बहुत कुछ,
श्री राम बनने के लिए। 

happy dussehra 2021
Image Source : INDIA TV दशहरा की शुभकानाएं 

दशहरा का तात्पर्य, सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत,
सच्चाई की राह पर लाख बिछे हों शूल,
बिना रुके चलते रहें शूल बनेंगे फूल। 

happy dussehra 2021
Image Source : INDIA TV दशहरा की शुभकामनाएं 

आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको,
कि खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।

happy dussehra 2021
Image Source : INDIA TV दशहरा की शुभकामनाएं 

चांद की चांदनी शरद की बहार,
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको दशहरा का ये त्योहार,
सदा खुश रहें आप और आपका परिवार।
 
दशहरा 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल