1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. New Year 2020: भारत से पहले इन देशों में मनाया जा चुका है नए साल का जश्न

New Year 2020: भारत से पहले इन देशों में मनाया जा चुका है नए साल का जश्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2019 08:11 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 08:13 pm IST

नया साल नई खुशियां आपके जीवन में लेकर आने वाला है। जानिए किस देश में नए साल का जश्न शुरू हो गया है और किस देश में सबसे आखिरी में यह जश्न शुरू होगा।

happy New year 2020- India TV Hindi
हैप्पी न्यू ईयर 2020

भारत में चंद घंटों में नया साल शुरू होने वाला है और लोग अभी से जश्न मनाने में लग गए हैं। 2020 का भारत में आगाज होने वाला है मगर इससे पहले कई देशों में नए साल का जश्न मानाया भी जा चुका है। आइए आपको बताते हैं किस देश में नया साल बनाया जा चुका है तो किस देश में सबसे आखिरी में मनाया जाएगा।

इस दुनिया का टोंगा समाओ ऐसा देश है जिसमें सबसे पहले नया साल मनाया जाता है। यहां पर भारत में दोपहर 3:30 बजे ही नए साल की शुरूआत हो गई थी। इस देश में दोपहर से ही नए साल की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया था।

टोंगा समाओ के बाद क्रिसमस आइलैंड में नया साल मनाया जा चुका है। भारतीय समय के अनुसार यहां पर दोपहर को 3:45 पर नए साल की शुरूआत हो गई थी। इसके बाद न्यूजलैंड में नया साल मनाने की शुरूआत हो चुकी है।

न्यूजीलैंड के बाद रुस में नया साल मनाया जा चुका है। भारत के शाम 5:30 बजे यहां नए साल की शुरूआत हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, सिडनी कैनबरा में नए साल का जश्न शुरू हो गया है।

भारत और श्रीलंका में रात 12 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा और सबसे आखिरी में पाकिस्तान में रात 12:30 बजे नए साल का जश्न शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल