1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस होली पर घर में ही बनाइए हर्बल रंग, त्वचा भी खिल उठेगी

इस होली पर घर में ही बनाइए हर्बल रंग, त्वचा भी खिल उठेगी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 01:23 pm IST

होली के केमिकल वाले रंग अक्सर आपकी त्वचा पर नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए इस साल खेलें हर्बल रंगों से होली।

herbal colors- India TV Hindi
हर्बल कलर कैसे बनाएं

होली रंगों का त्यौहार है। जिसे हर कोई धूमधाम से मनाता है। मगर होली पर मिलने वाले केमिकल रंगों की वजह से लोग खेलने से बचते हैं। यह केमिकल वाले रंग आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। जिसकी वजह से त्वचा शुष्क और कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। मगर इस साल आपको केमिकल वाले रंगों की वजह से होली खेलने से बचने की जरुरत नहीं है। आप हर्बल रंगों की मदद से होली खेल सकते हैं। आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से हर्बल कलर बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे घर पर ही बनाएं हर्बल रंग।

हरा रंग:

बाजार का हरा रंग आपकी त्वचा को खराब कर देता है। इस कलर को घर में बनाने के लिए पालक को पानी में भिगो दीजिए। इससे आपके पास होली खेलने के लिए हरे रंग का पानी मिल जाएगा। हरा सूखा रंग बनाने के लिए आप मैथी और पालक को पीसकर इसका पाउडर बना सकते हैं।

सूखे रंग:
अगर आप पानी की जगह सूखे रंगों से होली खेलना चाहते हैं तो दो छोटा चम्मच चावल के आटे में फूड कलर मिलाकर थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे थोड़ी देर सूखने दे उसके बाद मिक्सर में पीस लें। इससे आपके पास होली खेलने के लिए सूखा कलर हो जाएगा।

पीला रंग:
पीला रंग बनाना सबसे आसान होता है। इसके लिए लाल रंग के फूलों को पानी में भिगो दे। इससे पानी का रंग हल्का पीला हो जाएगा। उसके बाद फूलों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। 

गहरा गुलाबी रंग:
गहरा गुलाबी रंग (मैजेंटा) बनाने के लिए चुकंदर के कुछ टुकड़ों को एक कप पानी में उबाल लीजिए और फिर अगले दिन इससे होली खेलें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल