1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. International Women's Day 2021: जानें कब हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत

International Women's Day 2021: जानें कब हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत

 Written By: PTI
 Published : Mar 07, 2021 02:20 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 07:11 am IST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया क्यों जाता है या फिर इसकी शुरुआत कैसे हुई? जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।

International womens day 2021 - India TV Hindi
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021  Image Source : INSTAGRAM: BEAUTY_WITH_NIIIL

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : कोरोना काल में महिला दिवस के मौके पर अपनी रिश्तेदारों, सहेलियों और सहयोगी महिलाओं को शुभकामना संदेश भेजने के साथ ही कार्ड, चॉकलेट, फूल और अन्य उपहार देने की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि इस बात से बहुत ज्यादा लोग वाकिफ नहीं हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आखिर क्यों और कब से मनाया जाता है। 

दरअसल साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 

 

International Women's Day 2021: हेमा मालिनी ने की हिमाचल प्रदेश महिला पुलिस की तारीफ

ऐसे आया महिला दिवस मनाने का आइडिया

1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल