1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2021 07:06 am IST,  Updated : Apr 25, 2021 07:08 am IST

हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष को जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर की जयंती मनाई जाती हैं। इस दिन को लेकर जैन धर्म में मान्यता है कि महावीर का जन्म ईसा से 599 साल पहले बिहार के कुंडग्राम में हुआ था।

Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया- India TV Hindi
Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया Image Source : FREEPIK

महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है।  हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष को जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर की जयंती मनाई जाती हैं। इस दिन को लेकर जैन धर्म में मान्यता है कि महावीर का जन्म ईसा से 599 साल पहले बिहार के कुंडग्राम में हुआ था। 

भगवान महावीर ने 12 सालों तक कठोर तप किया था जिससे उन्हें इन्द्रियों पर विजय प्राप्त हुई थी। दीक्षा लेने के बाद भगवान महावीर ने दिगंबर स्वीकार कर लिया। दिगंबर लोग आकाश को ही अपना वस्त्र मानते हैं इसलिए वस्त्र धारण नहीं करते हैं।  उन्होंने समाज कल्याण के लिए काफी काम किया। उन्होंने अपने अनमोल विचारों से जनमानस को प्रेरणा दी। आज उनकी जयंती में जानें कुछ अनमोल विचार। 

जिंदगीभर ध्यान रखें बस ये 3 बातें, कभी भी नहीं आएगा आपका बुरा वक्त

Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया
Image Source : INDIA TVMahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

भगवान महावीर के अनमोल वचन

भगवान महावीर ने कहा कि हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो। घृणा से विनाश होता है।

हर व्यक्ति अपने स्वयं के दोष की वजह से दुखी होते हैं और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न हो सकते हैं।

Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया
Image Source : INDIA TVMahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।

स्वयं से लड़ो , बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ? वह जो स्वयम पर विजय कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।
आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है।
आपात स्थिति में मन को डगमगाना नहीं चाहिये।
आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं, वो शत्रु हैं क्रोध, घमंड, लालच, आशक्ति और नफरत।

Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया
Image Source : INDIA TVMahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है।
एक व्यक्ति जलते हुए जंगल के मध्य में एक ऊँचे वृक्ष पर बैठा है। वह सभी जीवित प्राणियों को मरते हुए देखता है। लेकिन वह यह नहीं समझता की जल्द ही उसका भी यही हस्र होने वाला है। वह आदमी मूर्ख है।

Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा पर लगाएं इस रंग की मोमबत्तियां, धन-धान्य की होगी वृद्धि

Mahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया
Image Source : INDIA TVMahavir Jayanti 2021: भगवान महावीर के अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

भगवान महावीर के 3 सूत्र

  • हमें स्वयं से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। वे कहते हैं- स्वयं से लड़ो, बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना? जो प्राणी स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेगा उसे सभी सुखों की प्राप्ति होगी।अपने आप पर विजय प्राप्त करना अनेकों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।
  • आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु अपने भीतर रहते हैं वे शत्रु हैं- लालच, द्वेष, क्रोध, घमंड ,आसक्ति और नफरत इनसे मनुष्य को सदैव बचना चाहिए।
  • मनुष्य के दुखी होने की वजह खुद की गलतियां ही है, जो मनुष्य अपनी गलतियों पर काबू पा सकता है वहीं मनुष्य सच्चे सुख की प्राप्ति भी कर सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी मन को विचलित नहीं करना  चाहिये। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल