1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एक बार फिर सस्ती सी मैक्सी ड्रेस पहनकर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं सारा अली खान, सिर्फ कीमत इतनी..

एक बार फिर सस्ती सी मैक्सी ड्रेस पहनकर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं सारा अली खान, सिर्फ कीमत इतनी..

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 15, 2019 01:47 pm IST,  Updated : May 15, 2019 01:47 pm IST

सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल के सीक्वल में नजर आने वाली है। हाल में ही  सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ स्पॉट हुई थी। जिसमें उनकी सादगी देखकर हर कोई इंप्रेस हो गया है। सा

Sara ali khan- India TV Hindi
Sara ali khan

Sara Ali Khan Dress Cost:  सारा अली खान इन दिनों अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल के सीक्वल में नजर आने वाली है। हाल में ही  सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ स्पॉट हुई थी। जिसमें उनकी सादगी देखकर हर कोई इंप्रेस हो गया है। सारा अली खान भी दूसरे सिलेब्रिटीज की तरह अक्सर डिजाइनर और महंगे कपड़े पहने नजर आती हैं। लेकिन एक बार वह बहुत ही सस्ती मैक्सी ड्रेस पहनकर स्पॉट हुई।

सारा हाल में ही ग्रीन कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें नेक में धागों से कढाई की गई थी।

Sara ali khan
Sara ali khan

सारा ने इस लुक के साथ बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

ये भी पढ़ें- दे दे प्यार दे के प्रमोशन में अजय देवगन के साथ सस्ती सी ड्रेस पहनकर पहुंची रकुल प्रीत, कीमत पर नहीं होगा यकीन

global desi maxi dress
global desi maxi dress

अब बात करें सारा की इस खूबसूरत सी ड्रेस का अगर आप भी इसे कैरी करना चाहते है तो यह आपको बहुत ही कम दामों में मिल जाएगी। सारा की ये मैक्सी ड्रेस  global desi ब्रांड की है। जिसकी कीमत केवल 3, 699 रुपए है।

ये भी पढ़ें- सारा अली खान बहुत ही सस्ती मैक्सी ड्रेस पहनकर हुई स्पॉट, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन

सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू  किया। जिसके बाद ऱणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में नजर आईं। हीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा इम्तियाज अली की लव आजकल 2 में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके साथ ही सारा वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1  में भी नजर आएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल