1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वैशाख पूर्णिमा के दिन दिखेगा इस साल का आखिरी सुपरमून, जानिए भारत में किस समय आएगा नजर

वैशाख पूर्णिमा के दिन दिखेगा इस साल का आखिरी सुपरमून, जानिए भारत में किस समय आएगा नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2020 12:45 pm IST,  Updated : May 06, 2020 12:56 pm IST

नासा के वैज्ञानिको का मानना है कि इस बार सुपरमून काफी समय तक रहेगा। 7 मई गुरुवार से शुरू होकर ये शुक्रवार तक दिखाई देगा। जानिए भारत में किस समय आएगा नजर।

सुपरमून 2020- India TV Hindi
सुपरमून 2020 Image Source : PTI

वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के साथ-साथ साल का आखिरी सुपरमून भी दिखेगा। इस दिन चंद्रमा सामान्य आकार से कई गुना बड़ा दिखाई देगा। इस बारे में वैज्ञानिकों का मानना है कि 7 मई को सुपरमून नजर आएगा। अगर इस बार चूक गए तो आपको 27 अप्रैल 2021 तक इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में 'पिंक मून' दिखा था। इस बार यह सुपरमून गुरुवार को पड़ रहा है। इसके कारण इसका नाम 'सुपर फ्लावर मून' रखा गया है। नासा के वैज्ञानिको का मानना है कि इस बार सुपरमून काफी समय तक रहेगा। 7 मई को दिखने वाला ये सुपरमून गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक दिखाई देगा।

सुपरमून फ्लावर मून नाम रखने की वजह

वैज्ञानिकों के पीछे इसे सुपर फ्लावर मून नाम देने के पीछे वजह है। दरअसल यह सुबह के समय दिखाई देगा। वह समय फूलों के खिलने का होता है।

भारत में कब दिखाई देगा सुपरमून
'ट्रैवल प्लस लीज़र' की रिपोर्ट के अनुसार ये 7 मई को दिखने वाले सुपरमून का ग्लोबल टाइम सुबह 6 बजकर 45 मिनट बताया जा रहा है। वहीं भारतीय समयनुसार यह सुपरमून  शाम को तकरीबन सवा 4 बजे दिखना शुरू हो जाएगा। इस बार सुपरमून का रंग शुरुआत में गुलाबी होगा। इसके बाद हल्का ऑरेंज और पीला होगा।

इस बार क्यों खास है सुपरमून
आपको बता दें कि जब सुपरमून होता है तो इसका आकार काफी बड़ा होता है। पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3,84,400 किलोमीटर होती है, लेकिन इस दिन यह दूरी घटकर 3,61,184 किलोमीटर रह जाएगी।  इस दिन चंद्रमा का आकार करीब 14 प्रतिशत बड़ा होने के साथ 30 प्रतिशत अधिक चमक होगी।  

अगला सुपरमून कब? 
अगला सुपरमून 27 अप्रैल 2021 को नजर आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल