1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कोरोना वायरस से डरकर नाओमी कैंपबेल ने पहना हैजमैट सूट, सुपरमॉडल की तस्वीरें हुई वायरल

कोरोना वायरस से डरकर नाओमी कैंपबेल ने पहना हैजमैट सूट, सुपरमॉडल की तस्वीरें हुई वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 11, 2020 06:55 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 06:55 pm IST

सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल कोरोना वायरस का इतना ज्यादा डर है कि वह एयरपोर्ट पर हैजमैट सूट, सर्जिकल मास्क और रबड़ के दस्ताने पहनकर नजर आईं। देखें तस्वीरें

Naomi Campbell- India TV Hindi
Naomi Campbell Image Source : INSTRAGRAM

सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल कोरोना वायरस से खुद को बचाती हुईं एक हैजमैट सूट, सर्जिकल मास्क और रबड़ के दस्ताने पहनी नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हैजमैट सूट में अपनी तस्वीरें भी साझा कीं।

नाओमी ने इसके कैप्शन में लिखा, "सुरक्षा सबसे पहले, यह अगले स्तर की है।"

उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "नाओमी हर चीज को फैशनेबल बना देती हैं।"

एक ने लिखा, "सुरक्षा को और फैशनेबल बनाइए।"

करीना कपूर ब्लू-व्हाइट टी शर्ट और ऑरेंज पैंट में नजर आईं स्टनिंग, देखें तस्वीरें

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब नाओमी को उड़ान भरते वक्त अधिक मात्रा में सावधानी बरतते हुए देख गया।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें फ्लाइट में अपनी सीट को साफ करते हुए देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल