1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वैलैंटाइन के दिन देना चाहते हैं सरप्राइज पार्टी तो इन बेहतरीन आइडिया के साथ करें होस्ट

वैलैंटाइन के दिन देना चाहते हैं सरप्राइज पार्टी तो इन बेहतरीन आइडिया के साथ करें होस्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 12:11 pm IST

अगर आप इस बार वैलेंटाइन में कोई पार्टी होस्ट करने की सोच रहे हैं तो इस आइडिया को अपनाकर आप अपनी पार्टी में लगा सकते है चार-चांद।

Valentine day- India TV Hindi
Valentine day

वैलैंटाइन वीक का आखिरी दिन आखिरकार आ गया। इस दिन आप अपने पार्टनर को अपना प्यार जाहिर करने के लिए न जाने कितने तरीके के गिफ्ट्स देते हैं। अगर आप इस बार कुछ अलग करने की सोच रहे हैं जैसे घर में शानदार पार्टी दें। जिसे देखकर आपका दोस्तों के साथ-साथ पार्टनर भी खुश हो जाए। वैलेंटाइन के प्यार भरे सप्ताह में आप कोई सरप्राइज करने के लिए सोच रहे है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैसे डेकोरेशन या डिजर्ट बनाए तो हम आपके लिए लाए है कुछ वैलेंटाइन डे पार्टी आइडिया जिन्हें अपनाकर आप सेलिब्रेट कर सकते हैं सबसे यादगार वैलेंटाइन। 

अगर आप कुछ गेम खेलना चाहते है तो रिंग टॉस खेल सकते हैं। इसलिए कोल्ड ड्रिंक्स  की बोतल को पेंट कर लें। इसके साथ ही मेंटल कंगन से रिंग बना लें। 

अगर आपकी दीवार खाली है और इस वैलेंटाइन कुछ अच्छा बनाने की सोच रहे है तो आप इसकी तरह की ट्राई कर सकते हैं।

घर पर कलर्ड बैलून की जगह आप इस तरह हार्ट वाले बैलून लगा सकते हैं। 

अगर डेकोरेशन के साथ ड्रिंक्स और डिजर्ट का भी तो ध्यान होगा। ऐसे में गार्निश करने के लिए हार्ट के शेप में स्ट्राबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आप कपकेक बनाने की सोच रहे है तो गेस्ट के लिए इस तरह खूबसूरत और टेस्टी कप केक बना सकते हैं।

अगर आप वैलेंटाइन में कुछ अलग तरह का केक बनाना चाहते है तो आप चाहे तो इसे ट्राई कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल