1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. World Social Media Day 2021: सोशल मीडिया दिवस आज, जानें इतिहास-महत्व और रोचक तथ्य

World Social Media Day 2021: सोशल मीडिया दिवस आज, जानें इतिहास-महत्व और रोचक तथ्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2021 02:21 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 02:21 pm IST

विश्व सोशल मीडिया दिवस दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है।

social media - India TV Hindi
सोशल मीडिया  Image Source : INDIA TV

World Social Media Day 2021: आज के समय में हर उम्र के व्यक्ति के जीवन में सोशल मीडिया एक अहम हिस्सा बन गया है। इसके जरिए हम दुनिया के किसी भी कोनों में बैठे इंसान से सिर्फ एक क्लिक पर जुड़ सकते हैं। वर्चुअल वर्ल्ड में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी अनजान से जुड़ना एक नया अनुभव देता है। हर साल 30 जून को विश्व सोशल मीडिया दिवस मनाया जाता है। ताकि लोगों को यह बताया जा सके कि यह कम्यूनिकेशन के लिए एक महत्वपूर्ण टूल के रूप में उभरा है। कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों के लिए हेल्पलाइन बनकर सामने आया है।   

 वर्ल्ड सोशल मीडिया डे का इतिहास

वर्ल्ड सोशल मीडिया डे पहली बार 30 जून को सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका पर देने के लिए मनाया गया था। पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, Sixdegress 1997 में लॉन्च किया गया था। इसकी स्थापना एंड्रयू वेनरिच ने की थी। वेबसाइट ने यूजर्स को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध करने, बुलेटिन बोर्ड और प्रोफाइल जैसे कई विशेषताएं थी। साल 2001 में इसे बंद कर दिया गया। शुरुआत में फ्रेंडस्टर, माइस्पेस और फेसबुक का इस्तेमाल लोग बातचीत करने के लिए करते थे। हालांकि, अब समय बदल गया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विश्व सोशल मीडिया दिवस का महत्व

  1. विश्व सोशल मीडिया दिवस दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है।
  2. मैसेजिंग सर्विस ऐप पर हजारों मील दूर बैठे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। एक बटन के टैप पर आपके पास दुनिया हो सकती है।
  3. सभी महत्वपूर्ण जानकारी अब सोशल मीडिया पर उपलब्ध है और इससे लोगों को बेहतर तरीके से समझने और संवाद करने में मदद मिली है।

दुनिया भर में और भारत में सोशल मीडिया यूजर्स

social media day
Image Source : INSTAGRAM/#SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया डे 

Hootsuite के मुताबिक पिछले एक साल में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 7.6 फीसदि बढ़ी है। यह 4.72 अरब तक पहुंच गई है। यह दुनिया की आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक के बराबर है। डेटा के मुताबिक एक साल में आधे अरब से अधिक नए उपयोगकर्ता सोशल मीडिया से जुड़े हैं। अप्रैल 2021 तक 4.33 बिलियन लोग सोशल मीडिया यूजर्स हैं। भारत में जनवरी 2021 तक 448 मिलियन सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं। 2020 से 2021 के बीच इसमें 78 मिलियन (+21%) बढ़ें है। व्हाट्सएप देश में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला एप है। इसके बाद यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टग्राम और ट्विटर हैं।

WhatsApp- 53 करोड़

Youtube- 44.8 करोड़

Facebook- 41 करोड़

Instagram- 21 करोड़

Twitter- 1.75 करोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल