1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हर कीमत पर मिलेगी सफलता, अगर आपने घोल कर पी ली अवध ओझा सर की ये बातें

हर कीमत पर मिलेगी सफलता, अगर आपने घोल कर पी ली अवध ओझा सर की ये बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 11, 2026 11:00 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 11:00 am IST

Avadh Ojha Sir Quotes in Hindi: अवध ओझा सर किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वो अपने पढ़ाने के स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके विचार युवाओं में नया जोश भर देते हैं। ऐसे में यहां हम उनके प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।

Avadh Ojha Sir Quotes in Hindi- India TV Hindi
Avadh Ojha Sir Quotes in Hindi

अवध प्रताप ओझा सर जिन्हें लोग प्यार से ओझा सर कहते हैं भारत के एक बेहद लोकप्रिय शिक्षक, मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर हैं। वो मुख्य रूप से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को इतिहास पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। ओझा सर का पढ़ाने का तरीका बाकी शिक्षकों से काफी अलग है। वो किताबी ज्ञान के बजाय 'कॉन्सेप्ट' और 'कनेक्टिविटी' पर जोर देते हैं। वो इतिहास की घटनाओं को आज की राजनीति और समाज से जोड़कर समझाते हैं, जिससे विषय काफी दिलचस्प हो जाता है। वो केवल इतिहास ही नहीं पढ़ाते, बल्कि छात्रों को मानसिक मजबूती, अनुशासन और अध्यात्म के बारे में भी प्रेरित करते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें वो स्टूडेस्ट को मोटिवेट करते नज़र आते हैं। ऐसे में आज हम अवध ओझा सर के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे।

Avadh Ojha Sir Motivational Inspirational Quotes in Hindi

लोग अगर पीठ पीछे आपको गाली दे रहे हो तो इसका मतलब है आपके चमकना शुरू कर दिया है।

स्टूडेंट्स,भिखारी और सन्यासी इनकी इज़्जत नहीं होती, इसलिए बेइज्जती से मत डरो।

आप जिस चीज के पीछे जतना भागोगे वो आपको उतना ज्यादा परेशान करेगी।

पढ़ाई इसलिए नहीं करिए की नौकरी करनी है,पढ़ाई इसलिए करिए की दिमाग को ज़िंदा करना है। 

शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे जो पिएगा वही दहाड़ेगा।

अगर दुनिया में सफल होना है तो उस आदमी के साथ रहो जो आपकी हर कमी को दिखाए।

अपने सपनों के बारे में किसी को भी मत बताओ, जीवन में तुम क्या करना चाहते हो इसकी भनक अपने साए तक को भी मत लगने दो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल