1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रातों-रात हल्के पड़ जाएंगे डार्क सर्कल, जब आखों के नीचे लगाएंगे आप ये फल

रातों-रात हल्के पड़ जाएंगे डार्क सर्कल, जब आखों के नीचे लगाएंगे आप ये फल

 Published : Nov 14, 2023 10:12 pm IST,  Updated : Nov 14, 2023 10:12 pm IST

आप डार्क सर्कल को ठीक करने के लिए इस फल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके चेहरे पर डार्क सर्कल को हल्का करता है और पिग्मेंटेशन को कम करता है। क्यों और कैसे कारगर है ये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। फिर जानेंगे इसके इस्तेमाल का तरीका।

banana for dark circle- India TV Hindi
banana for dark circle Image Source : SOCIAL

आंखों के नीचे डार्क सर्कल से आजकल बहुत से लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, इसके पीछे कई कारण हैं। पहला तो, आपका खराब ब्लड सर्कुलेशन और पेट का साफ न होना। दूसरा, आपका खून गंदा होना। तीसरा नींद से जुड़ी कमियां जो कि डार्क सर्कल का कारण बनती हैं। लेकिन, कारण जो भी हो ये चेहरे पर अच्छा नहीं लगता है। ऐसी स्थिति में आप डार्क सर्कल को ठीक करने के लिए इस फल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फल का नाम है केला। केला आपके चेहरे पर डार्क सर्कल को हल्का करता है और पिग्मेंटेशन को कम करता है। इसके अलावा भी डार्क सर्कल पर केला लगाने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में। 

क्या केला डार्क सर्कल्स को दूर कर सकता है

केले में पोटेशियम और जिंक की अच्छी मात्रा होती है जो कि डार्क सर्कल्क को हल्का करने में मददगार है। ये आपके आंखों के नीचे पिग्मेंटेशन को कम करता है और फिर इस एरिया के ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। इससे इस एरिया की स्किन में जान आ जाती और रंगल हल्का होता है।

banana benefits for dark circle
Image Source : SOCIALbanana benefits for dark circle

फेशियल के कितने घंटे बाद तक चेहरा नहीं धोना चाहिए? जानें कैसे पाएं long lasting glow

डार्क सर्कल के लिए केला के फायदे

डार्क सर्कल के लिए केला के फायदे कई हैं। पहले तो ये रंग को हल्का करने के साथ यहां कि स्किन को हाइड्रेट करता है। इसकी वजह से होता ये है कि इस एरिया के फाइन लाइन्स में कमी आती है और फिर झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये स्किन को अंदर से नरिश करता है और इसकी रंगत में निखार लाता है। इस प्रकार से ये आपके आंखों की स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

गोवर्धन पूजा: अन्नकूट कैसे बनता है? कौन-कौन सी सब्जियां पड़ती हैं? जानिए आसान रेसिपी

डार्क सर्कल के लिए केला कैसे करें उपयोग

डार्क सर्कल के लिए केला लगाने का तरीका ये है कि केला को पीस लें और इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। एक पेस्ट सा तैयार करें और इसे अपनी आंखों के नीचे लगा लें। इस पैक पर ऊपर से केले का छिलका चिपका दें। 30 मिनट रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा अपना धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल