1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कहीं आप भी टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंस तो नहीं गए हैं, दिखाई देने लगे हैं ऐसे संकेत तो हो जाएं सावधान

कहीं आप भी टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंस तो नहीं गए हैं, दिखाई देने लगे हैं ऐसे संकेत तो हो जाएं सावधान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 14, 2024 02:52 pm IST,  Updated : Aug 14, 2024 02:52 pm IST

क्या आप भी अपने मेंटल पीस को खोना नहीं चाहते हैं? अगर आपने टॉक्सिक रिलेशनशिप के कुछ साइन्स को समय रहते नहीं पहचाना तो आपकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

Signs of a toxic relationship- India TV Hindi
Signs of a toxic relationship Image Source : FREEPIK

कोई भी रिलेशनशिप तब तक ही लंबे समय तक चल सकता है, जब तक दोनों पार्टनर्स के बीच में भरोसा और अंडरस्टैंडिंग हो। थोड़ी सी भी टॉक्सिक वाइब आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। अगर आपको भी अपने पार्टनर के अंदर इस तरह के टॉक्सिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपके रिलेशनशिप का टिक पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। आइए टॉक्सिक रिलेशनशिप को पहचानने के तरीके के बारे में जानते हैं। 

  • शक करने की आदत- अगर आपका पार्टनर आपके ऊपर बेवजह शक करता रहता है तो समझ जाइए कि आपका रिलेशनशिप टॉक्सिक बन चुका है। आपके पार्टनर की शक करने की आदत आज नहीं तो कल आपके रिलेशनशिप के टूटने की वजह बन सकती है। 

  • बात का बतंगड़ बनाना- रिलेशनशिप में किसी भी पार्टनर की बात का बतंगड़ बनाने की आदत रिश्ते के बीच में अक्सर दरार पैदा कर सकती है। अगर आप अपने रिश्ते को टॉक्सिक बनने से बचाना चाहते हैं तो अपनी इस आदत को सुधारने की कोशिश में जुट जाइए। 

  • जलन का भाव- अगर आपका पार्टनर आपकी सफलता पर आपसे जलने लगा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, आपकी कामयाबी में खुश होने की जगह आपके पार्टनर के जलने का मतलब है कि आपका रिलेशनशिप टॉक्सिक बन चुका है। 

  • खामियां ढूंढते रहना- जब आपका पार्टनर हमेशा आपके अंदर की खामियों को ढूंढने लग जाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका रिश्ता टॉक्सिक बन चुका है। अगर आपका पार्टनर आपकी बिल्कुल भी तारीफ नहीं करता है और हमेशा आपको सिर्फ क्रिटिसाइज करता है तो आज नहीं तो कल आप उससे दूरी बना ही लेंगे। 

अगर आपको भी अपने पार्टनर के अंदर इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो समझ जाइए कि आपका रिलेशनशिप टूटने की कगार तक पुहंच सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप सोच-समझकर ही इस तरह के टॉक्सिक रिलेशनशिप को निभाने का फैसला कीजिए।

ये भी पढ़ें: 

पार्टनर से नहीं मिलती है आपकी पसंद, रिश्ता निभाने में हो रही है दिक्कत, फॉलो करें असरदार रिलेशनशिप टिप्स

Personality को बनाना चाहते हैं दमदार, इस तरह की टिप्स को फॉलो कर आकर्षक बन जाएगी आपकी पर्सनालिटी

शादी के बाद झगड़ों में बदल गई है छोटी-मोटी नोकझोक? इन टिप्स को फॉलो कर रिश्ते को खराब होने से बचाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल