1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन आदतों की वजह दूर हो सकती है आपकी गर्लफ्रेंड, टूट सकता है आपका रिलेशनशिप

इन आदतों की वजह दूर हो सकती है आपकी गर्लफ्रेंड, टूट सकता है आपका रिलेशनशिप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 01, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 02:57 pm IST

अगर आप चाहते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ ब्रेकअप न करे तो आपको अपनी कुछ आदतों को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।

Habits leading to breakup- India TV Hindi
Habits leading to breakup Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतों की वजह से आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ ब्रेकअप कर सकती है? आपको बता दें कि 1 अगस्त को हर साल हैप्पी नेशनल गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है। आज के दिन आपको भी जान लेना चाहिए कि कहीं आप अपनी कुछ आदतों की वजह से अपनी गर्लफ्रेंड को इरिटेट तो नहीं करते हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो आपके और आपकी गर्लफ्रेंड के बीच में दूरियां पैदा कर सकती हैं। 

कमिटमेंट न देना

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कमिटमेंट की डिमांड करती है और आप बार-बार उसे कमिटमेंट देने से मना कर देते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर आपने जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड को कमिटमेंट नहीं दी या फिर कमिटमेंट देने में अपनी हिचकिचाहट की वजह नहीं बताई, तो आपकी गर्लफ्रेंड आपसे हमेशा के लिए दूर हो सकती है। कमिटमेंट की कमी की वजह से आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। 

गुस्सा हावी हो जाना

क्या आप भी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं? अगर हां, तो आपको अपने गुस्से को कंट्रोल करना सीखना होगा। दरअसल, झगड़े के दौरान गुस्से में कही गई बातें आपकी गर्लफ्रेंड को हर्ट कर सकती हैं। अगर आप अक्सर गुस्से में अपनी गर्लफ्रेंड को बुरा-भला कह देते हैं तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए वरना आज नहीं तो कल आपकी गर्लफ्रेंड आपको हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी। 

ब्लेम गेम खेलना

अगर आप हर गलती का इल्जाम अपनी गर्लफ्रेंड पर थोपने लगते हैं तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्लेम गेम खेलना बंद कर देना चाहिए। अगर आपने गलती की है तो अपनी ईगो को साइड में रखकर माफी मांगनी सीखिए। हर बार दूसरे की गलती निकालना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी इस आदत को भी सुधारने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: 

रिलेशनशिप में चल रहे कॉम्प्लिकेशन्स से डील करने के असरदार तरीके, टूटने से बच जाएगा आपका रिश्ता

पैरेंट्स को बच्चों की परवरिश के दौरान फॉलो करनी चाहिए ये टिप्स, मेंटली स्ट्रॉन्ग बनेगा बच्चा

पार्टनर में दिखाई देने लगी हैं ऐसी आदतें तो हो जाएं सावधान, कहीं चीट तो नहीं कर रहा आपका जीवनसाथी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल