1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिलेशनशिप में चल रहे कॉम्प्लिकेशन्स से डील करने के असरदार तरीके, टूटने से बच जाएगा आपका रिश्ता

रिलेशनशिप में चल रहे कॉम्प्लिकेशन्स से डील करने के असरदार तरीके, टूटने से बच जाएगा आपका रिश्ता

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 01, 2024 12:58 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 12:58 pm IST

क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच में भी दूरियां पैदा होने लगी हैं? अगर हां, तो आप कुछ टिप्स की मदद से अपने रिश्ते में पैदा होने वाली कॉम्प्लिकेशन्स को दूर कर सकते हैं।

How to Save a Struggling Relationship?- India TV Hindi
How to Save a Struggling Relationship? Image Source : FREEPIK

अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच में काफी ज्यादा झगड़े होने लगे हैं तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। रिश्ते में पैदा हुई दरार को समय रहते ठीक कर लेना चाहिए वरना आपका रिलेशनशिप टूटने की कगार तक भी पहुंच सकता है। अगर आप वाकई में अपने पार्टनर के साथ एक अच्छी और प्यार भरी जिंदगी बिताना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर से कुछ सवालों पर डिस्कशन जरूर करना चाहिए। 

क्या-क्या बात बुरी लगी?

कभी-कभी पार्टनर बिना अपने मन की बात को जाहिर किए झगड़ा करने लगते हैं। पार्टनर को बुरा किसी बात का लगता है और वो गुस्सा किसी और बात पर निकालने लगते हैं। अगर आप फिर से एक दूसरे के करीब आना चाहते हैं तो आपको एक दूसरे से ये सवाल जरूर पूछना चाहिए। हो सकता है कि गुस्से में आपके द्वारा कही गई बातें आपके पार्टनर को हर्ट कर सकती हैं। 

रिश्ते में क्या बदलाव चाहिए? 

आपको अपने पार्टनर से पूछना चाहिए कि क्या उन्हें रिश्ते में कोई बदलाव चाहिए। इस बारे में बात कर आप अपने पार्टनर को उनके दिल की बात को जाहिर करने का मौका देंगे। आपको अपने पार्टनर को बताना चाहिए कि आप इस सवाल को लेकर क्या सोचते हैं। अगर आप अपने रिश्ते को पहले की तरह हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप दोनों को मिलकर एफर्ट्स डालने की जरूरत है। 

दूर करें गलतफहमी

अपने बॉन्ड को मजबूत बनाने के लिए आपको एक दूसरे के मन में पैदा होने वाली गलतफहमियों को दूर करने की जरूरत है। गलतफहमी को तभी दूर किया जा सकता है जब आप दोनों शांति से बैठकर बातचीत करें। बातचीत की मदद से बड़े से बड़े मुद्दे को हल किया जा सकता है। आपके रिश्ते में पैदा होने वाली कॉम्प्लिकेशन्स को दूर करने का तरीका भी कम्यूनिकेशन है। रिश्ते को पहले जैसा बनाने के लिए एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: 

पार्टनर में दिखाई देने लगी हैं ऐसी आदतें तो हो जाएं सावधान, कहीं चीट तो नहीं कर रहा आपका जीवनसाथी?

पैरेंट्स को बच्चों की परवरिश के दौरान फॉलो करनी चाहिए ये टिप्स, मेंटली स्ट्रॉन्ग बनेगा बच्चा

पार्टनर से कभी-कभी हो जाती है बहस? जानें कैसे नोकझोक बना सकती है आपके रिश्ते को मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल