1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Cooler Tips: घास या हनीकॉम्ब पैड्स? आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है?

Cooler Tips: घास या हनीकॉम्ब पैड्स? आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 05, 2026 12:41 pm IST,  Updated : May 05, 2026 12:41 pm IST

एयर कूलर की परफॉरमेंस काफी हद तक उसके कूलिंग पैड्स पर निर्भर करती है। बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के पैड्स मिलते हैं घास और हनीकॉम्ब। लेकिन कौन सा कूलिंग पैड बेस्ट होता है, ये सवाल कई लोगों के मन में रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सा कूलिंग पैड आपके कूलर के लिए बेस्ट है।

आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है? - India TV Hindi
आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है?

गर्मियों के मौसम में कूलर का इस्तेमाल हम सभी लोग करते हैं। ठंडी ठंडी हवा हर किसी को पसंद आती है। ठंडी हवा पाने के लिए उसमें लगे कूलिंग पैड्स को समय समय पर बदलना बेहद जरूरी है। कई बार लोग इस दुविधा में रहते हैं कि कूलर में लकड़ी की घास का इस्तेमाल करें या हनीकॉम्ब पैड्स का यूज करें। लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सा पैड ज्यादा ठंडी हवा देगा। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो यहां हम बताने जा रहे हैं कि कौन सा पैड आपके कूलर के लिए बेस्ट है। 

1. घास या वुड वूल 

इसका इस्तेमाल दशकों से किया जा रहा है। यह लकड़ी के पतले रेशों से बना होता है। ये हनीकॉम्ब के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं और आसानी से किसी भी स्थानीय हार्डवेयर या कूलर की दुकान पर मिल जाते हैं। ये बहुत अच्छी ठंडक देते हैं क्योंकि इनमें पानी सोखने की क्षमता अच्छी होती है।

2. हनीकॉम्ब पैड्स
ये सेलूलोज कागज़ से बने होते हैं और दिखने में मधुमक्खी के छत्ते जैसे लगते हैं। आजकल प्रीमियम एयर कूलर्स में इनका ही इस्तेमाल होता है। ये पैड्स कम से कम 3 से 5 साल तक आसानी से चलते हैं। इनका डिजाइन ऐसा होता है कि हवा और पानी का संपर्क ज्यादा देर तक रहता है, जिससे हवा ज्यादा ठंडी होती है। इन्हें साफ करना आसान है और इनमें घास की तरह 'सड़ने' की समस्या नहीं होती। ये अपनी जगह से खिसकते या बैठते नहीं हैं, जिससे हवा का फ्लो एक समान बना रहता है।

आपके लिए बेस्ट क्या है?

  • घास वाले कूलिंग पैड्स तब चुनें यदि आप किराए के घर में हैं, कम बजट में तुरंत राहत चाहते हैं, या साल में सिर्फ 2 महीने ही कूलर चलाते हैं।
  • हानीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल तब करें जब आप लंबे समय का कूलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसमें बार-बार घास बदलने की झंझट नहीं होती और इसमें हाई-क्वालिटी ठंडी हवा मिलती हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल