1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तांबे का बर्तन क्यों पड़ जाता है एक ही दिन में काला? इन आसान टिप्स से मिनटों में वापस लाएं चमक

तांबे का बर्तन क्यों पड़ जाता है एक ही दिन में काला? इन आसान टिप्स से मिनटों में वापस लाएं चमक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 05, 2026 09:45 am IST,  Updated : May 05, 2026 09:45 am IST

Copper Utensils Cleaning Tips: तांबे के बर्तन दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतनी ही जल्दी उन पर काला पन भी आ जाता है। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और उसे चमकाने के उपाय

तांबे के बर्तन- India TV Hindi
तांबे के बर्तन Image Source : UNSPLASH

तांबे के बर्तन किचन और पूजा दोनों में खास महत्व रखते हैं। लेकिन एक समस्या जो लगभग हर किसी को परेशान करती है, वह है इनका जल्दी काला पड़ जाना। कई बार तो एक ही दिन में तांबे की चमक फीकी पड़ जाती है और उस पर काली या हरी परत नजर आने लगती है। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और कुछ आसान घरेलू उपाय जिसे बर्तन फिर से चमक जाएगा।

क्यों काले पड़ते हैं तांबे के बर्तन?

तांबा जब हवा, नमी और ऑक्सीजन के संपर्क में आता है, तो उस पर ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसी वजह से उसकी सतह पर काली या हरी परत जम जाती है। पसीने, पानी और खट्टे पदार्थों के संपर्क में आने से यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है।

तांबे के बर्तन साफ करने के आसान टिप्स:

  • नींबू और नमक का इस्तेमाल करें: नींबू को काटकर उस पर नमक लगाएं और बर्तन पर रगड़ें। यह जमी हुई गंदगी और कालापन हटाने में बेहद असरदार है।

  • सिरका और बेकिंग सोडा: इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और बर्तन पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ ही मिनटों में चमक वापस आ जाएगी।

  • टमाटर या इमली का पल्प: इनमें मौजूद खट्टापन तांबे की सफाई के लिए बेहतरीन होता है। इसे लगाकर कुछ देर छोड़ दें, फिर धो लें।

इन बातों का भी रखें ध्यान:

  • ज्यादा जोर से रगड़ने पर बर्तन की सतह खराब हो सकती है, इसलिए हमेशा सॉफ्ट स्क्रबर का इस्तेमाल करें।

  • तांबे के बर्तन को मशीन में धोने से उनकी फिनिश खराब हो सकती है। पानी की बूंदें रह जाने से फिर से दाग पड़ सकते हैं, इसलिए साफ कपड़े से पोंछना जरूरी है।

  • अगर आप तांबे के बर्तनों को लंबे समय तक चमकदार रखना चाहते हैं, तो इस्तेमाल के बाद उन्हें तुरंत साफ करके सूखी जगह पर रखें।

इन आसान और असरदार उपायों को अपनाकर आप अपने तांबे के बर्तनों की चमक को बरकरार रख सकते हैं और उन्हें हमेशा नया जैसा बनाए रख सकते हैं। 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल