1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. झुलसा देने वाली गर्मी में भी धनिया-पुदीना रहेगा हफ्तों तक फ्रेश, बस फॉलो कर लें ये टिप्स

झुलसा देने वाली गर्मी में भी धनिया-पुदीना रहेगा हफ्तों तक फ्रेश, बस फॉलो कर लें ये टिप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 29, 2026 11:11 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:12 pm IST

How To Keep Coriander And Mint Fresh In Summer: गर्मियों में धनिया और पुदीना जल्दी खराब होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप धनिया और पुदीने को लंबे समय तक ताज़ा कैसे रख सकते हैं।

धनिया पुदीना फ्रेश रखने के टिप्स- India TV Hindi
धनिया पुदीना फ्रेश रखने के टिप्स Image Source : UNSPLASH

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए धनिया पुदीने की पत्तियों का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं। पुदीने का इस्तेमाल कई तरह के पकवानों और जूस में भी किया जाता है। पुदीने के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। खाने में धनिया की पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन तेज गर्मी में धनिया और पुदीना जल्दी सूखने या काले पड़ने लगते हैं जिससे लोग परेशान रहते हैं। लेकिन सही तरीके अपनाकर इन्हें लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। अगर आप कुछ आसान स्टोरेज टिप्स फॉलो करें, तो धनिया-पुदीना हफ्तों तक फ्रेश और खुशबूदार बने रह सकते हैं।

धनिया को स्टोर करने के तरीके:

  • पानी से भरे एक गिलास में रखें: धनिया को स्टोर करने से पहले, अच्छी क्वालिटी का धनिया चुनें। आप इसे चार से पाँच दिनों तक पानी में स्टोर करके रख सकते हैं। आप धनिया को पानी से भरे एक गिलास में डालकर रख सकते हैं।

  • एयरटाइट डिब्ब: धनिया को स्टोर करने के लिए आप एक एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले, धनिया को धो लें और उसकी जड़ें हटा दें। जब पानी अच्छी तरह से सूख जाए, तो एयरटाइट डिब्बे में एक टिश्यू पेपर बिछा दें। उसके ऊपर धनिया की पत्तियाँ रख दें। डिब्बे को बंद करें और उसे फ्रिज में रख दें।

  • प्लास्टिक बैग:  धनिये को प्लास्टिक बैग में स्टोर किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। धनिया को अच्छे से धोकर और सुखाकर, किसी टिशू पेपर में लपेटकर, फिर एक ज़िप-लॉक बैग में अच्छी तरह से बंद करके फ्रिज में रखने से यह 20 दिन तक ताज़ा रह सकता है।

पुदीने को स्टोर करने के तरीके:

  •  टिश्यू पेपर में लपेट दें: पुदीने को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए, सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की पुदीने की पत्तियाँ चुनें। बाज़ार से ताज़ा पुदीना खरीदें।अब पुदीने की पत्तियों को पानी से धो लें और उन्हें सुखा लें। आपको उन्हें धूप में रखने की ज़रूरत नहीं है। जब पत्तियों से पानी सूख जाए, तो उन्हें एक पेपर टॉवल या टिश्यू पेपर में लपेट दें। उन्हें कागज़ में लपेटकर फ्रिज में स्टोर कर लें।

  • प्लास्टिक बैग का भी इस्तेमाल: आप पुदीने की पत्तियों को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीना सूख जाने के बाद, उसे कागज़ में लपेटें और फिर एक प्लास्टिक बैग में डाल दें। इस तरह, पुदीना लंबे समय तक ताज़ा बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल