1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पार्टनर्स को एक साथ जरूर करनी चाहिए ये एक्टिविटीज, रिलेशनशिप की नींव हो जाएगी मजबूत

पार्टनर्स को एक साथ जरूर करनी चाहिए ये एक्टिविटीज, रिलेशनशिप की नींव हो जाएगी मजबूत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 22, 2024 05:48 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 05:58 pm IST

क्या आप कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में जानते हैं जो पार्टनर्स के बीच की बॉन्डिंग को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं? अगर नहीं, तो आपको भी अपने रिलेशनशिप के लिए इस तरह की एक्टिविटीज को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Activities for Couples- India TV Hindi
Activities for Couples Image Source : FREEPIK

किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए एफर्ट्स डालते रहना बेहद जरूरी है। अगर आप या फिर आपके पार्टनर में से किसी एक ने भी रिलेशनशिप में एफर्ट्स डालना बंद कर दिया, तो धीरे-धीरे आप दोनों के बीच में दूरियां पैदा होने लगेंगी। आइए कुछ ऐसी कपल एक्टिविटीज के बारे में जानते हैं जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं। कुछ ही महीनों के अंदर आपको अपनी बॉन्डिंग में इम्प्रूवमेंट दिखाई देने लगेगी। 

जरूर प्लान करें ट्रिप

आपको अपने पार्टनर के साथ एक साल में कम से कम दो से चार ट्रिप्स तो जरूर प्लान करनी चाहिए। अगर आप चाहें तो दो छोटी ट्रिप्स और दो लॉन्ग वैकेशन्स प्लान कर सकते हैं। ट्रैवलिंग कर न केवल आप एक दूसरे के साथ नई यादें बनाएंगे बल्कि आपको शहर के शोर-गुल से दूर एक दूसरे के साथ कुछ सुकून भरे रोमांटिक पलों को जीने का मौका भी मिल पाएगा।

प्लान कर सकते हैं डेट

अगर आप भी ये सोचते हैं कि नए कपल्स ही डेट प्लान करते हैं तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। अगर आप अपने कई साल पुराने रिश्ते में फिर से जान डालना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ डेट्स प्लान करना मत छोड़िए। अगर आप चाहें तो अपनी पहली मुलाकात वाली जगह पर भी जा सकते हैं जिससे आप दोनों की यादें फिर से ताजा हो जाएं।

एक साथ कर सकते हैं कुकिंग

अगर आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं तो आप दोनों को एक साथ कुकिंग करना शुरू कर देना चाहिए। हर रोज साथ में खाना बनाने की वजह से आप एक दूसरे के और ज्यादा करीब आते जाएंगे। यकीन मानिए आप एक दूसरे के साथ बिताने वाले कुकिंग टाइम को काफी ज्यादा एंजॉय करेंगे। सबसे अच्छी बात तो ये है कि समय बिताने के साथ-साथ आपका खाना भी बनकर तैयार हो जाएगा। 

इस तरह की कपल एक्टिविटीज आपकी लव लाइफ में एक्साइटमेंट भर देंगी। महज कुछ महीनों तक इन एक्टिविटीज को ट्राई करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल