1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पीतल की गंदी मूर्तियों से लेकर चांदी के बर्तन तक, बेकिंग सोडा से चमक उठेंगी घर में रखी ये चीजें

पीतल की गंदी मूर्तियों से लेकर चांदी के बर्तन तक, बेकिंग सोडा से चमक उठेंगी घर में रखी ये चीजें

 Published : Nov 09, 2023 08:45 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 08:45 pm IST

दिवाली आ रही है और इन दिनों घरों में खूब सफाई होती है। ऐसे में बेकिंग सोडा जो एक हाईली रिएक्टेंट कंपाउंड है ये कई चीजों की सफाई में तेजी से काम कर सकता है। ये कई प्रकार से बर्तन चमका सकता है और मूर्तियों की सफाई में मददगार है। तो, जानते हैं बेसिंग सोडा को आप घर की सफाई में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

 baking soda remedies- India TV Hindi
baking soda remedies Image Source : SOCIAL

दिवाली का मतलब है साफ-सफाई और घर को रोशनी से चमका देना। इस त्योहार में घर में रखी हर चीज की सफाई होती है। ऐसे में घर में कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप बेकिंग सोडा की मदद से साफ कर सकते हैं। जैसे कि आप बेकिंग सोडा से अपने जूत-चप्पलों की सफाई कर सकते हैं। इसके अलावा किचन से लेकर पूजा तक में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप बेकिंग सोडा की मदद साफ कर सकते हैं। तो, जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें आप बस बेकिंग सोडा और नींबू के घोल से साफ (baking soda remedies for cleaning) कर लेंग।

बेकिंग सोडा से चमक उठेंगी घर में रखी ये चीजें

1. पीतल की गंदी मूर्तियां

पीतल की गंदी मूर्तियों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि नींबू को बेकिंग सोडा में मिला लें और फिर इससे पीतल की गंदी मूर्तियों को साफ कर लें। ये असल में ऑक्सीडेशन के प्रोसेस के लिए जाना जाता है जो कि  पीतल की गंदी मूर्तियों से गंदगी को ऑक्सीडाइज करके साफ कर सकता है। तो, घर में रखी इन मूर्तियों के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 baking soda remedies for idols
Image Source : SOCIAL baking soda remedies for idols

दिल्ली-नोएडा के फेमस मार्केट, जहां सस्ते में मिलती हैं दिवाली की फैंसी लाइट्स और दीये

2. चांदी की चीजों

चांदी के बर्तनों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत ही कारगर तरीका है। आपको करना ये है कि बेकिंग सोडा का घोल बनाएं और इसमें चांदी की बाकी चीजों को रख दें। आधे घंटे के बाद आप एक कपड़ा लें और इससे इन बर्तनों को चमकाकर साफ करें। अगर आप ज्वेलरी को साफ कर रहे हैं तो भी ये तरीका कारगर तरीके से काम आता है। तो, बेकिंग सोडा का घोल आपके लिए इस प्रकार से काम आ सकता है।

दिवाली पर दोस्त और रिश्तेदारों को बनाएं फिट और हैप्पी, गिफ्ट करें ये फिटनेस गैजेट्स

3. तेल लगी गंदी कड़ाही

तेल लगी गंदी कड़ाही को साफ करने में आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल,  बेकिंग सोडा में नींबू मिलाकर कड़ाही में लगा दें और 1 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर थोड़ी देर बाद कड़ाही को स्क्रब करके साफ करें। इस दौरान आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी इस काम में तेजी से काम करती है। तो, अपने घर में रखी इन चीजों के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल