1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Diwali 2023: दिवाली डेकोरेशन में सिर्फ लाइट से करें ये कलाकारी, हर कोई देखता रह जाएगा आपका घर

Diwali 2023: दिवाली डेकोरेशन में सिर्फ लाइट से करें ये कलाकारी, हर कोई देखता रह जाएगा आपका घर

 Published : Nov 03, 2023 07:11 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 07:11 pm IST

Diwali decoration lights ideas: दिवाली डेकोरेशन में लाइट्स से जुड़ी इन चीजों का आप ध्यान रख सकते हैं। दरअसल, लाइट के साथ ये क्रिएटिविटी आपके घर को एक अलग ही खूबसूरती देगी। तो, क्या हैं ये क्रिएटिव लाइट आइडियाज और कैसे ये आप घर के हर कोने में इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं।

diwali decoration lights ideas- India TV Hindi
diwali decoration lights ideas Image Source : SOCIAL

Diwali decoration lights ideas: दिवाली पर हमेशा से घर सजाने की परंपरा रही है। लोग दिए से, लड़ियों से और कैंडिल से अपने घरों की सजावट करते हैं। तो, कुछ लोग फ्लोटिंग कैंडिल्स की मदद से सजावट करते हैं। सबका अपना-अपना तरीका है। लेकिन, आज हम सिर्फ लाइट्स से सजावट की बात करेंगे कि हम इनकी मदद से क्या कर सकते हैं। हम कैसे कुछ डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं और पूरे घर में दिवाली की सजावट कर सकते हैं। ये सब एक थीम अनुसार हो सकता है। तो, जानते हैं दिवाली डेकोरेशन के ये खास आइडियाज।

1. पूरे घर में सिर्फ एक रंग की लाइट लगाएं 

पूरे घर को आप सिर्फ एक रंग से सजा सकते हैं। जैसे कि आप किसी खास रंग की लडियों से पूरे घर को सजा सकते हैं, जैसे सफेद रंग की लडियां, लाल रंग की लडियां और पीली रंग की लाइट। इस प्रकार से पूरा घर आपका एक रंग में नजर आएगा। तो, किसी एक रंग की लाइट को खरीदें और इसी से पूरे घर की सजावट करें। 

75 साल पुराना है दिल्ली का ये मार्केट, सस्ते में मिलते हैं दिवाली के दीए, क्रॉकरी और डेकोरेशन के सामान

2. दरवाजों और खिड़कियों को सजाएं

दरवाजों और खिड़कियों की सजावट के लिए आप लाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका घर अलग से नजर आ सकता है। तो, करना ये है कि दरवाजों के लिए किसी एक रंग का चुनाव करें और खिड़कियों के लिए किसी एक रंग का चुनाव करें। दूसरा, आप दो अलग-अलग रंगों को मिलाकर भी अपने घर की सजावट कर सकते हैं।

diwali decoration lights
Image Source : SOCIALdiwali decoration lights

Dhanteras Shopping 2023: झाड़ू या बर्तन, धनतेरस के दिन क्या खरीदना माना जाता है बेहद शुभ

3. कमरों की दीवारों और पौधों को सजाएं

कमरों और दीवारों की सजावट के लिए आप अलग-अलग रंगों का चुनाव कर सकते हैं। जैसे दीवारों पर लाइट लगाएं और पौधों की सजावट करें। इसके अलावा आप कमरों के आस-पास दोनों तरफ लैंप लगा सकते हैं। साथ ही आप दिए वाली लाइटों को भी लगा सकते हैं। तो, इस प्रकार से आप अपने कमरों और दीवारों की सजावट सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल