1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Diwali Gift Options: बेडशीट और डिनर सेट का जमाना गया, दिवाली पर दें ये लेटेस्ट गिफ्ट आइटम

Diwali Gift Options: बेडशीट और डिनर सेट का जमाना गया, दिवाली पर दें ये लेटेस्ट गिफ्ट आइटम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 25, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Oct 25, 2023 04:54 pm IST

Best Gift For Diwali 2023: दिवाली पर गिफ्ट देने का चलन पुराना है। लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते तो मिठाई और गिफ्ट लेकर जाते हैं। इस दिवाली पर अगर आप कुछ अलग और नया गिफ्ट देना चाहते हैं तो ये हैं काम के लेटेस्ट ऑप्शन।

Diwali Gifts- India TV Hindi
दिवाली के लिए गिफ्ट Image Source : FREEPIK

Diwali Latest Gifts Idea: दिवाली पर लोग एक दूसरे के घर गिफ्ट्स और मिठाईयां लेकर जाते हैं। अक्सर लोग कप सेट, बेडशीट या फिर डिनर सेट गिफ्ट के तौर पर देते हैं। अगर इस बार आप दिवाली पर कुछ अच्छा गिफ्ट देने का प्लान कर रह हैं तो हम आपको लेटेस्ट और बहुत काम के कुछ गिफ्ट्स का ऑप्शन दे रहे हैं। आप जिसे भी ये गिफ्ट देंगे वो देखते ही खुश हो जाएगा। खास बात ये है कि ये इन गिफ्ट्स का आप भरपूर इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

दिवाली के लिए लेटेस्ट गिफ्ट आइटम

1- हेडफोन (Headphone)

Headphone
Image Source : FREEPIKHeadphone

इस बार दिवाली पर आप कोई स्मार्ट ब्लूटूथ हेडफोन गिफ्ट कर सकते हैं। इससे खाली समय में लोग गाने सुन सकते हैं। वॉक करते वक्त या फोन पर ज्यादा बात करने वालों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। आपको 1000 से लेकर 2000 के बीच अच्छे हेडफोन मिल जाएगे। घर में कोई भी इनका इस्तेमाल कर सकता है। 

2- एलेक्सा (Alexa)

Alexa
Image Source : FREEPIKAlexa

वैसे तो ज्यादातर लोगों के घरों में एलेक्सा है, लेकिन अगर किसी के पास एलेक्सा नहीं हो तो आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। म्यूज़िक के शौकीन लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। बच्चों को भी एलेक्सा में गाने सुनना, राइम्स सुनना पसंद होता है। घर में सुबह-सुबह एलेक्सा पर भजन चला कर माहौल को भक्तिमयी किया जा सकता है। करीब 1500 तक में आप एलेक्सा खरीद सकते हैं।

3- प्लांट्स (Plants)

Plants
Image Source : FREEPIKPlants

दिवाली पर आप खूबसूरत इनडोर प्लांट्स गिफ्ट कर सकते हैं। प्लांट्स घर को खूबसूरत बनाते हैं और उससे घर की हवा को शुद्ध किया जा सकता है। दिवाली के पटाखों से बढ़ने वाले प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए प्लांट्स अच्छा विकल्प हैं। आप चाहें तो प्लांट के साथ-साथ खूबसूरत पॉट भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

4- नट्स (Nuts)

Nuts
Image Source : FREEPIKNuts

दिवाली पर कुछ लोग मिठाईयां लेकर आते हैं। आजकल हेल्दी रहने वाले लोग मिठाई खाने से बचना चाहते हैं। बेहतर होगा कि आप मिठाई की जगह नट्स और सीड्स गिफ्ट करें। ड्राईफ्रूट्स के हैंपर आपको आसानी से मिल जाएंगे। आप 2000 तक का बड़ा सा ड्राईफ्रूट्स पैक किसी को उपहार में दे सकते हैं। जिससे परिवार की सेहत अच्छी बनेगी।

5- इलेक्ट्रिक चॉपर (Chopper)

Chopper
Image Source : FREEPIKChopper

दिवाली पर गिफ्ट के लिए इलेक्ट्रिक चॉपर भी अच्छा ऑप्शन है। इससे सब्जियां चॉप करने में मदद मिलती है। खासतौर से जो लोग मिक्सी में पिसा हुआ मसाला पसंद नहीं करते उन्हें चॉपर में फाइन चॉप हुआ मसाला खूब पसंद आएगा। इस्तेमाल करने में बेहद आसान ये चॉपर एक गृहणी की लाइफ को आसान बना देगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल