1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अपने पार्टनर के ऊपर इन बातों को लेकर कतई न लगाएं रोक-टोक, वरना टूट सकती है आपके रिश्ते की डोर

अपने पार्टनर के ऊपर इन बातों को लेकर कतई न लगाएं रोक-टोक, वरना टूट सकती है आपके रिश्ते की डोर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 27, 2024 02:08 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 02:12 pm IST

कहीं आप भी जाने-अनजाने में अपने पार्टनर को इन बातों को लेकर टोकने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? अगर हां, तो आपका रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच सकता है।

Couple Fighting- India TV Hindi
Couple Fighting Image Source : FREEPIK

रिलेशनशिप में अक्सर लोग जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं तो उनके और उनके पार्टनर के बीच में दूरियां पैदा करने लगती हैं। पार्टनर्स कभी-कभी एक दूसरे के ऊपर बहुत ज्यादा रोक-टोक लगाने लगते हैं। अगर आप भी इस तरह के टॉपिक्स को लेकर अपने पार्टनर को टोकते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। समय रहते अपनी इस आदत को सुधार लीजिए वरना आपका रिलेशनशिप ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा।

पिछले रिलेशनशिप्स को डिस्कस करने से बचें

आपको बार-बार अपने पार्टनर के पिछले रिलेशनशिप्स को डिस्कस नहीं करना चाहिए। अगर आप उनके पुराने रिश्ते को लेकर उनसे बार-बार सवाल करेंगे तो वो आपसे इरिटेट होने लग जाएंगे। पार्टनर से उनके एक्स के बारे में बातचीत करने से उन्हें दुख पहुंच सकता है। अगर आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो इस तरह के टॉपिक्स पर बातचीत करना अवॉइड करें।

पर्सनालिटी को लेकर कमेंट न करें

आपका पार्टनर कैसे कपड़े पहनता है या फिर कैसा खाना खाता है या फिर उसकी पर्सनालिटी कैसी है, इस तरह के मुद्दों पर रोक-टोक लगाने की आदत आपके रिलेशनशिप को कमजोर कर सकती है।

स्किन से जुड़ी समस्याओं को लेकर न लगाएं रोक-टोक

अपने पार्टनर की स्किन या फिर हेयर से जुड़ी समस्याओं के बारे में बार-बार बात करने से बचना चाहिए। आपके पार्टनर को इस तरह की बातों से स्ट्रेस भी हो सकता है। अगर आप अपने पार्टनर को तनाव नहीं देना चाहते हैं तो आपको इस तरह के मुद्दों पर बातचीत करने से बचना चाहिए।

वजन को लेकर बातचीत करने से बचें

अगर आपके पार्टनर का वेट ज्यादा या फिर कम है, तो आपको उन्हें इस बात पर बार-बार नहीं टोकना चाहिए। उनके वेट को लेकर किसी भी तरह का कमेंट न करें। आपके इस तरह के मजाक को बॉडी शेमिंग की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। आपको अपने पार्टनर को उनकी बॉडी के बारे में बुरा फील कराने का कोई हक नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल